स्कूल में गायब गुरुजी, बच्चों को नहीं मिल रहा अंडा… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil/Pooja) : सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा और पौष्टिक भोजन देने की योजनाओं में खुरेंच लगते जा रही है। केरेडारी थाना क्षेत्र के वैघ टोला में स्थित नव प्राथमिक विद्यालय से शिक्षकों की लापरवाही और मध्याह्न भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि कई शिक्षक स्कूल में हाजिरी तो लगा देते हैं, लेकिन उसके बाद अक्सर गायब हो जाते हैं। नतीजा, बच्चों की पढ़ाई भगवान भरोसे चल रही है। तय समय से पहले ही स्कूली बच्चों को भोजन करा दिया जाता है, वहीं, बच्चों को पोषण आहार के तहत मिलने वाला अंडा नहीं दिया जाता। कुछ बच्चों ने बताया कि उन्हें कई बार अंडा नहीं मिलता, जबकि सरकारी नियमों के अनुसार सप्ताह में तय दिनों पर अंडा देना जरूरी है। जब इस बारे में शिक्षकों से सवाल किया गया तो पहले उन्होंने कहा कि बच्चों को खाना खिला दिया गया है। अंडा नहीं दिये जाने पर सफाई देते हुये कहा कि “अंडा देना भूल गये थे, अभी लेने जा रहे हैं।” इसी दौरान एक शिक्षक के हाथ में अंडा दिखाई दिया, जिससे यह संदेह और गहरा गया कि गोलमाल है भाई सब गोलमाल। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। उनका आरोप है कि कई बार शिक्षक समय पर नहीं आते और बच्चों को मिलने वाला भोजन भी पूरा नहीं दिया जाता।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...