spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची में धमाल मचायेंगे गुरु रंधावा… देखें कब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राजधानी रांची में धमाल मचाने आ रहें बॉलीवुड के मशहूर स्टार सिंगर गुरु रंधावा। जी हां, झारखंड के युवाओं एवं उभरते कलाकारों के लिए ब्लू स्टोन लेकर आ रहा है “गुरु रंधावा 2023” प्रोग्राम। यह प्रोग्राम झारखंड की राजधानी रांची के कांके रिसॉर्ट में आगामी 17 जून को होगा, जिसमें गुरु रंधावा अपने सुरों का समां बांधेंगे। यह कार्यक्रम पॉप बेस्ड होगा। मैनेजमेंट द्वारा कार्यक्रम आयोजन का उदेश्य पर प्रकाश डालें तो झारखंड में अच्छे कलाकार व म्यूजिकल ग्रुप हैं, जो प्रोग्राम को देख अपने आप को इन्प्रुव करेंगे।

प्रस्तावित कार्यक्रम आगामी 17 जून को शाम सात बजे से शुरू होगा और रात के ग्यारह बजे तक चलेगा। वहीं प्रोग्राम के लिये अपना टिकट ऑनलाइन या कांके रिसॉर्ट से बुक किया जा सकता है। ब्लू स्टोन ने कला व संगीत प्रेमी युवाओं से शो का हिस्सा बन अपने सुरों का धार देकर गांव, शहर, राज्य व देश का नाम रोशन करने की अपील की है।

नेशनल-इंटरनेशनल कलाकारों के आने से झारखंड की है पहचान दुनिया में बढ़ती है। आज के युवा यह सब कार्यक्रम देखने दिल्ली, पूना, गोवा या कोलकाता जाया करते हैं। अब उनके लिए यह व्यवस्था रांची में मिलेगी। इस तरह के आयोजन से यहां के लोकल कलाकारों को मंच साझा करने का का मौका मिलेगा।

ब्लू स्टोन ऐसे अनेकों स्टेज प्रोग्राम का आयोजन कर चुकी है। इनमें ईटखोरी महोत्सव, कौलेश्वरी महोत्सव, भैरवनाथ महोत्सव, रंगकिनी महोत्सव प्रकाश पर्व, कोणार्क महोत्सव, रामरेखा महोत्सव, रजरप्पा महोत्सव समेत देश के विभिन्न राज्यों में ईवेंट आयोजित किया गया है। इन स्टेज प्रोग्रामों में कई उभरते कलाकारों ने अपना जलवा बिखरे और दर्शकों से वाहवाही लूटी।

आयोजक के रूप में संजीव सिंह, आकाश सिन्हा, अनूप सिंह, मृणाल सिंह, डॉक्टर आरिफ नासीर बट, पंकज मिड्ढा, पंकज कुमार, प्रवीण राजगढ़िया, यश सिंह, राहुल मजूमदार, आकाश वर्मा (डीजे नेत्रा), ऋषि सिंह, संगम, शानू, राहुल,आयुष और एसआईएस सिक्योरिटी के एस धामी और तरुण सिन्हा आदि हैं।

इसे भी पढ़ें : JCB फूंकने वाले तीन धराये, PLFI का उछला नाम… देखें

इसे भी पढ़ें : ADG होमगार्ड का तबादला… देखें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति के तीन दिनों का झारखंड दौरा आज खत्म, सीएम ने ट्वीट कर लिखा…

इसे भी पढ़ें : Monsoon की एंट्री को लेकर IMD का बड़ा अपडेट, देखें क्या

इसे भी पढ़ें :28 मई तक झारखंड में गरज, चमक, तेज हवा के साथ होगी बारिश, रांची में…

इसे भी पढ़ें :मौसम ने ली करवट, बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

इसे भी पढ़ें :मौसम विभाग ने राज्य के इन जिलों को सतर्क रहने की सलाह दी, देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...