spot_img

JCB फूंकने वाले तीन धराये, PLFI का उछला नाम… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : JCB फूंकने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को धर दबोचा है। इनमें 30 साल का बिनोद कुमार, 23 साल का उमेश गोप और एक नाबालिग लड़का शामिल है। बिनोद गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के कुली का रहने वाला है। वहीं, उमेश गोप खूंटी के तोरपा थाना क्षेत्र के ईचा ग्वार टोली में रहता है। गिरफ्तार लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि वे लोग PLFI से ताल्लुक रखते हैं। बीते 19 मई की देर रात कोटोंगसेरा गांव में एक JCB को इन लोगों ने ही आग लगा दी थी। वारदात को अंजाम देने के वक्त और भी लोग इनके साथ थे।

खूंटी पुलिस कप्तान अमन कुमार ने कांड का खुलासा करने का टास्क तोरपा थानेदार मनीष कुमार को दिया। इसी दरम्यान पुलिस को अपराधियों के बारे क्लू मिल गया। थानेदार मनीष कुमार ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की और एक नाबालिग सहित तीन लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों के पास से 7 जिंदा गोलियां, 2 मोबाइल फोन, एक बाइक, तीन PLFI का पर्चा और दो PLFI का चंदा रसीद जब्त किया गया है। बिनोद कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में मर्डर, अटेम्प्ट टू मर्डर, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट जैसे संगीन मामले दर्ज हैं। इन संदेही गुनहगारों को दबोचने में तोरपा थानेदार मनीष कुमार, एसआई प्रीतम राज और एएसआई संजय कुमार की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : IPS डी.पी गुप्ता का तबादला, देखें…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में गरज,चमक, तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग समेत इन जिलों में आंधी, बारिश ने मचाई तबाही, देखें…

इसे भी पढ़ें : नये संसद भवन का पहला वीडियो आया सामने, PM मोदी 28 मई को करेंगे उद्घाटन

इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...

“मैंने अपनी बहन को मार दिया है, श’व घर में पड़ा है”

UP : मेरठ में रिश्तों को शर्मसार कर देने...

DIG को कॉल कर CM को उड़ाने की धमकी, फिर मची खलबली…

UP : उत्तर प्रदेश में बीती देर रात मुख्यमंत्री...