Ranchi : करमा पूजा, ईद मिलान उन नबी और गणेश महोत्सव जैसे पावन पर्व नजदीक हैं। झारखंड पुलिस मुख्यालय में आज एक अहम बैठक हुई, जिसकी अगुवाई DGP अनुराग गुप्ता ने की। बैठक का मकसद था त्योहारों की रौनक में कहीं भी अमन-चैन में खलल न पड़े और हर नागरिक सुरक्षित रहे। DGP अनुराग गुप्ता ने साफ कहा कि “त्यौहार खुशियों का प्रतीक हैं, इन्हें भाईचारे और शांति के साथ मनायें। अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर पुलिस की नजर है। जनता निश्चिंत होकर पर्व मनाये, सुरक्षा की कोई कमी नहीं होगी।”
सुरक्षा के लिये तय किये गये अहम बिंदु
- निरोधात्मक कार्रवाई : असामाजिक तत्वों पर पहले ही शिकंजा कसने का आदेश।
- बलों की तैनाती : दंडाधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहेंगे।
- CCTV व ड्रोन निगरानी : जुलूस मार्ग और संवेदनशील स्थानों की नजरबंदी।
- जुलूस मार्ग सत्यापन : कठिन व संवेदनशील जगहों पर खास पहरेदारी।
- सोशल मीडिया पर निगरानी : अफवाहों को तुरंत पकड़कर काबू करने का निर्देश।
- महिला सुरक्षा : पर्वों की भीड़ में महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान।
- शांति समिति की बैठकें : स्थानीय स्तर पर संवाद और विवाद का समाधान।
- दंगारोधी तैयारी : दंगारोधी वाहन, वॉटर कैनन और क्विक रिस्पॉन्स टीम तैयार।
मैदान से लेकर आसमान तक निगरानी
जुलूस और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सिर्फ जमीनी स्तर पर ही नहीं, बल्कि ड्रोन कैमरों से आसमान से भी की जायेगी मॉनिटरिंग। क्यूआरटी (Quick Response Team) हर समय चौकस रहेगी।
इसे भी पढ़ें : जब साली ने कहा, जीजा के बिना नहीं जी सकती, फिर…








