UP : यूपी के अमरोहा की एक युवती ने घर-परिवार, रिश्ते-नाते और समाज की मर्यादाओं को दरकिनार कर जीजा के प्यार को अपना लिया। वह घर छोड़कर सीधे काशीपुर पहुंच गई, जहां उसकी बड़ी बहन का ससुराल है। दो साल पहले काशीपुर के युवक से बड़ी बहन की शादी हुई थी। पर शादी के एक साल बाद ही जीजा-साली की नजरों में मोहब्बत पलने लगी। चुपके-चुपके शुरू हुआ यह सिलसिला अब खुलेआम इजहार तक पहुंच गया।
साली का ऐलान, “हम दोनों बहनें साथ रहेंगी”
युवती ने परिवार के सामने साफ कह दिया, “मैं जीजा को छोड़कर नहीं जाऊंगी। चाहे समाज कुछ भी कहे, मैं उसकी दूसरी पत्नी बनकर रहूंगी।” हैरत की बात है कि जीजा ने भी हामी भरते हुये कहा कि वह अपनी पत्नी और साली दोनों को साथ रखेगा। परिजन हैरान हैं, समाज हैरान है। समझाने-बुझाने की कोशिशें जारी हैं लेकिन जीजा-साली अपने फैसले पर अडिग हैं। मामला पूरी तरह पारिवारिक मानते हुये अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट में किन प्रस्तावों को मिली मंजूर, देखें एक नजर में…
इसे भी पढ़ें : मां का अपमान, बिहार बंद का ऐलान
इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट में किन प्रस्तावों को मिली मंजूर, देखें एक नजर में…
इसे भी पढ़ें : कार से मिले नोटों के बंडल, चौंक गये अधिकारी… जानें














