मोतिहारी : हाथों की मेंहदी छूटने से पहले ही एक सुहागन विधवा हो गई। 9 मई को धूमधाम से शादी हुई थी। 11 मई को दूल्हा बना बिट्टू बीए फर्स्ट इयर की परीक्षा देने के लिए निकला। रास्ते में रेलवे लाइन के किनारे बाइक खड़ी कर खड़ा हो गया। कुछ देर तक इंतजार किया। जैसे ही ट्रेन आई, वह उसके आगे कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि मरने वाले युवक के परिवार की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस युवक के ऐसा करने के पीछे के कारणों की तलाश में जुट गई है। घटना की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। 3 दिन पहले दुल्हन बनी लड़की का रो-रोकर बुरा हाल है। हृदय विदारक यह घटना मोतिहारी के तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा रेलवे स्टेशन के पास का है। मरनेवाला बिट्टू मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के जलहा टोला का रहनेवाला था। उसके पिता का नाम भोला यादव है।
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा सिंघल हुई सस्पेंड, उधर बढ़ गया ब्लड प्रेशर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जमीन का लफड़ा, घर में मारा बम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिसवालों ने जीत लिया दिल, देखें…
इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्या कर रही महिलाएं
इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज
इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज














