Ghaziabad : मंडप पर दुल्हन सज धज कर बैठी थी। बाराती खाना खा रहे थे। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ की हड़कंप मच गया। इल्जाम है कि खाना खाने के बाद दूल्हे राजा ने 10 लाख कैश की मांग कर दी। बिना लिए निकाह करने से मना कर दिया। फिर क्या था लोगों का गुस्सा फूटा और मंडप पर ही दूल्हे राजा कुटा गए। लड़की पक्ष के लोगों ने जमकर दूल्हे को पीटा। यह सब नजारा देख बाराती वहां से खिसक लिए।
लड़की पक्ष का इल्जाम है कि तीन लाख नगद और करीब एक लाख की डायमंड रिंग पहले ही दे चुके हैं। फिर भी निकाह के समय 10 लाख कैश की मांग की गई। लड़की पक्ष को पता चला कि दूल्हे राजा पहले भी कई शादियां कर चुके हैं उनके साथ धोखा किया जा रहा है। दुल्हन के भाई की शिकायत पर आरोपी दूल्हा के खिलाफ 420 और दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की बात कही है। दूल्हे की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो 12 दिसंबर का बताया जा रहा है। घटना उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के एक बैंक्वेट हॉल की है। आरोपी दूल्हे का नाम मुजम्मिल हुसैन बताया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : Nora Fatehi ने दिखाया ऐसी जगह का तिल, फैन्स बोले- ‘नजर का टीका तो है बेहद खास’
इसे भी पढ़ें : Miss Universe 2021 हरनाज के साथ धोखाधड़ी, जानिये क्या है मामला
इसे भी पढ़ें : कैटरीना ने शेयर की प्री-वेडिंग फोटोशूट की खूबसूरत तस्वीरें, देखें
इसे भी पढ़ें : Tina Dutta ने ग्लैमरस अवतार में शेयर की फोटो, इंटरनेट पर मचा धमाल
इसे भी पढ़ें : Bhumi Pednekar ने पीले लहंगे में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, दीवाने हुए फैंस
इसे भी पढ़ें : … और गुस्सा हो गए दूल्हे राजा, दुल्हन का बाल पकड़ मुंह में ठूंस दिया रसगुल्ला (Video)
इसे भी पढ़ें : शादी के दिन बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई दुल्हन, सुबकने लगे दूल्हे राजा









