Kohramlive Desk : 2 बच्चों की मां को ईंट-पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतका की पहचान ऋषि कुमारी (35) के रूप में की गई है। दरअसल ऋषि कुमारी पिछले 8 साल से प्रेमी के साथ अपने दो बच्चों के साथ रह रही थी। ऋषि कुमारी नूरसराय थाना क्षेत्र के बड़ारा गांव की निवासी थी। ऋषि के पति संतोष कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी उससे अलग होकर हिलसा में अपने 2 बच्चे साक्षी (11) और दीपांशु (9) के साथ किराए के मकान में रहती थी। आरोप है कि कन्हैया गंज का मनोज मिस्त्री ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया था। किसी बात को लेकर वह उसे बीती शाम अपने घर ले गया और पूरे परिवार ने मिलकर ईंट-पत्थर से कूचकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। ऋषि कुमारी की 11 वर्षीय बेटी साक्षी कुमारी ने बताया कि मां गुरुवार को 4 बजे मीटिंग में जाने कहकर मनोज के साथ निकली थी। इसके बाद वो वापस नहीं लौटी।मामला नालंदा के पीरबहोर ओपी क्षेत्र के कन्हैयागंज गांव का है।
हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि निर्मम तरीके से महिला की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है महिला अपने पति से अलग रह रही थी। हत्या किन कारणों से किया गया है इसकी वजह तलाशी जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल बिहार शरीफ भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद मनोज मिस्त्री और उसका पूरा परिवार घर से फरार है।
Read More : भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर पत्नी का गंभीर आरोप, जानिये तलाक तक क्यों पहुंची बात…
Read More : 3 बच्चों की मां 3 बच्चों के बाप संग भागी, फिर पंचायत ने जो किया…
Read More : पहले विजिटिंग कार्ड मांगा, फिर पंचम को मार दी गोली… देखें वीडियो
Read More : पत्नी की नहीं हुई विदाई तो साली को लेकर फुर्र हुआ जीजा… देखें कैसे
Read More : मुंह में पिस्टल डाल किया खामोश, हिमाकत देख दारोगा भी रो पड़ी, देखें वीडियो…
Read More : एक ही दिन, एक ही समय, टपका डाला दबंग चाचा और भतीजा को… देखें वीडियो




