Garhwa(Nityanand Dubey) : विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर गढ़वा(Garhwa) व्यवहार न्यायालय परिसर में हरियाली की एक खूबसूरत पहल देखने को मिली। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह DLSA अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने खुद पौधा लगाकर लोगों को संदेश दिया कि पर्यावरण की रक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी जरूरत है। पौधारोपण के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पौधा लगाना आसान है, लेकिन उसे जीवित रखना असली जिम्मेदारी है।
Garhwa में पृथ्वी दिवस पर हरियाली का संदेश
उन्होंने बढ़ती गर्मी और बिगड़ते पर्यावरण संतुलन पर चिंता जताते हुये लोगों से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने साफ कहा कि जलवायु परिवर्तन आज सबसे बड़ी चुनौती है। अगर हम आज जागरूक नहीं हुये तो आने वाली पीढ़ियों को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। इस अवसर पर न्यायालय के सभी न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। सबने मिलकर फलदार और छायादार पौधे लगाये, वहीं, उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस पहल का मकसद समाज में प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है, ताकि हर व्यक्ति अपने हिस्से की हरियाली बढ़ाने में योगदान दे सके।
इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ दबोचे गये लिपिक और…








