Kohramlive : भारतीय जहाज ग्रीन आशा ने सफलतापूर्वक होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर लिया है। इस जहाज पर करीब 20 हजार टन LPG लदा हुआ है। रविवार दोपहर भारतीय समयानुसार 3.30 बजे यह जहाज लारक द्वीप, केशम द्वीप और होर्मुज द्वीप के बीच से गुजरते हुये जलडमरूमध्य के पूर्वी हिस्से में पहुंच गया। बीते 28 फरवरी के बाद से यह LPG लेकर होर्मुज पार करने वाला आठवां भारतीय जहाज है।
इसे भी पढ़े :Pakistan : पाकिस्तान में आज रात से लगेगा ‘लॉकडाउन’!
इसे भी पढ़े :मां कामाख्या के आगे CM ने नवाया शीश, की यह प्रार्थना
20 हजार टन LPG पहुंची भारत
इससे पहले ग्रीन सांवरी भी सुरक्षित रूप से गुजर चुका है, जिस पर 46,650 मीट्रिक टन LPG था। तनावपूर्ण हालात को देखते हुये भारतीय नौसेना पूरी तरह तैयार है। व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिये युद्धपोत तैनात हैं। केंद्र सरकार भी ईरान से लगातार बातचीत कर रही है ताकि भारतीय जहाजों का सुरक्षित आवागमन बना रहे। खबर है कि फारसी की खाड़ी में अभी भी 18 भारतीय जहाज एवं करीब 485 नाविक मौजूद हैं। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक सभी नाविक सुरक्षित हैं। सरकार की सक्रियता से अब तक 964 से ज्यादा नाविकों को वापस भारत लाया जा चुका है।। देश के सभी बंदरगाह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े :REDMI A7 Pro 5G : इस रोज लॉन्च होगा REDMI A7 Pro 5G, खासियत जानें…
इसे भी पढ़े :Palamu News : 1300 रुपये के लिए दो क’त्ल, सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़े :Bihar : कनेक्शन में देरी होने पर अफसर भरेंगे 1000 रोजाना…












