Kohramlive : T20 के पहले मैच में टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट के हराकर मैच अपने नाम कर लिया। इंग्लैंड ने भारत को 133 रनों का टारगेट दिया था। जिसमें इंडिया के धुरंधरों ने 12.5 ओवर में ही 3 विकेट के खोकर टारगेट अचीव कर लिया। इंडिया की तरफ से ओपनर अभिषेक शर्मा का कमाल दिखा। अभिषेक ने 34 गेंद पर 79 रन बनाये। उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके लगाकर शानदार पारी खेली। वहीं इंग्लैंड की तरफ से कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 68 रनों की धुआंधार पारी खेली थी। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई में खेला जायेगा।










