Kohramlive : गंगा किनारे बसा BHU (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) वह शिक्षा मंदिर, जहां ज्ञान की रोशनी सदियों से उजाला बिखेरती आ रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुये BHU ने स्कूल टीचिंग भर्ती 2025 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। प्रिंसिपल, PGT, TGT और PRT के कुल 55 पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार BHU की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 5 जनवरी 2026, हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 10 जनवरी 2026 रखी गई है। लिंक bhu.ac.in/rac पर आवेदन कर सकते हैं। कई पदों पर वैकेंसी है, जैसे प्रिंसिपल 3, PGT 9, TGT 36, PRT 7।
योग्यता मानदंड
प्रिंसिपल: मास्टर डिग्री (50%), B.Ed एवं सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल/वाइस-प्रिंसिपल/PGT का अनुभव।
PGT: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री (50%) या RCE से इंटीग्रेटेड M.Sc–B.Ed।
TGT: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन (50%), B.Ed/RCE, CTET अनिवार्य।
PRT: 12वीं (50%), D.El.Ed/B.El.Ed/स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा, CTET पास।
आयु सीमा
- प्रिंसिपल: 35–55 वर्ष
- PGT: अधिकतम 40 वर्ष
- TGT: अधिकतम 35 वर्ष
- PRT: अधिकतम 30 वर्ष
SC, ST, OBC, दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन को नियमानुसार छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
- योग्यता की समीक्षा
- आवश्यकता होने पर लिखित परीक्षा
- प्रेजेंटेशन + इंटरव्यू
- दस्तावेजों का अंतिम सत्यापन
वेतनमान (7th CPC)
- प्रिंसिपल: ₹78,800 (लेवल 12)
- PGT: ₹47,600 (लेवल 8)
- TGT: ₹44,900 (लेवल 7)
- PRT: ₹35,400 (लेवल 6) इसके साथ सभी पात्र उम्मीदवारों को अन्य भत्ते भी मिलेंगे।






