Bihar : बिहार के युवाओं के लिये बड़ी खबर है, कानून की पढ़ाई करने वालों के सपनों को पंख देने वाली बहाली का बिगुल बज गया है। बिहार लोक सेवा आयोग ने गृह विभाग (अभियोजन निदेशालय) के तहत 300 अभियोजन पदाधिकारी पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होगी और 20 मार्च 2026 तक चलेगी। आयोग ने साफ कहा है कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिये भी यह बेहतरीन मौका है। दृष्टिबाधित/अल्प दृष्टि वालों के लिये 3 पद, श्रवण बाधित 3 पद एवं अस्थि/चलन बाधित 3 पद पर वैकेंसी है। इसके लिये मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री जरूरी है। वहीं, अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इंटरव्यू तक डिग्री मिलना जरूरी होगा। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले विस्तृत दिशा-निर्देश पढ़ना अनिवार्य, अधूरी या गलत जानकारी पर फॉर्म रद्द हो सकता है। आयु सीमा 21 वर्ष (1 अगस्त 2026 तक), अनारक्षित पुरुष: अधिकतम 37 वर्ष, अनारक्षित महिला / BC / EBC: अधिकतम 40 वर्ष एवं SC / ST अधिकतम 42 वर्ष है।
किस वर्ग को कितनी सीटें?
- अनारक्षित: 129 पद (महिलाओं के लिए 41 पद)
- EWS: 29 पद (महिलाओं के लिए 10 पद)
- SC: 42 पद (महिलाओं के लिए 15 पद)
- ST: 7 पद (महिलाओं के लिए 2 पद)
- EBC: 64 पद (महिलाओं के लिए 22 पद)
- BC: 25 पद (महिलाओं के लिए 9 पद)
- पिछड़ा वर्ग महिला: 4 पद






