spot_img

मारंग गोमके की जयंती पर फुटबॉल का महाकुंभ…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जन्म-जयंती के पावन अवसर पर खेल, संस्कृति और आदिवासी स्वाभिमान का सुंदर संगम देखने को मिला। केन्द्रीय सरना समिति के बैनर तले आयोजित मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा फुटबॉल प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ आज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के फुटबॉल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू और पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और प्रतीकात्मक किक मारकर किया। मैदान तालियों से गूंज उठा और खेल की भावना हवा में तैरने लगी।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अमरनाथ चौधरी, नान्हे कच्छप, प्रकाश लकड़ा (अध्यक्ष, आदिवासी बचाव संघर्ष समिति), चामू बैक (प्रखंड अध्यक्ष, झामुमो, नामकुम), सुनील लकड़ा (ऑल इंडिया महासचिव, बैंक ऑफ इंडिया), सबलू मुंडा, विजय शर्मा, गोविंद उरांव, नकुल तिर्की, अमूल कच्छप, प्रदीप कुजुर, विवेक तिर्की सहित सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्षेत्र की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब और आदिवासी छात्रावास की टीम आमने-सामने हुई। कड़े संघर्ष के बाद अभिमन्यु मुंडा क्लब ने जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मुंडा राजा ने पाहन ब्रदर्स को पराजित किया। इसके बाद दोनों विजेता टीमों के बीच खेले गये मुकाबले में रोमांच अपने चरम पर रहा। पेनाल्टी शूटआउट में अभिमन्यु मुंडा नामकुम फुटबॉल क्लब ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 6 जनवरी को प्रतियोगिता के तहत पहला मुकाबला बांडा मुंडा फुटबॉल क्लब बनाम वीर कोचा फुटबॉल क्लब एवं दूसरा मुकाबला निर्मल ब्रदर्स बनाम एबीसीपी फुटबॉल क्लब के बीच होगा। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि मारंग गोमके की जयंती पर आयोजित यह प्रतियोगिता सिर्फ खेल नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता, एकता और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का माध्यम है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के पदाधिकारी, पहान समाज, छात्र संगठन और स्थानीय युवाओं की बड़ी भागीदारी रही।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...