Hazaribagh(Sunil Sahu) : आगामी विधानसभा चुनाव 2024 में जनभागीदारी बढ़चढ़ हो इसे लेकर हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कोषांग के माध्यम से इलेक्शन आधारित आर्ट 81 फेस्टिवल का भव्य आयोजन किया गया। शहरी मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के मकसद से गांधी मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की हैसियत से सहायक निदेशक मीडिया एंड कम्युनिकेशन,ईसीआई( नई दिल्ली) अपूर्व कुमार, जिला निर्वाचन पदाधिकारी नैंसी सहाय एवं संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार शामिल हुये। इनॉग्रेशन सॉन्ग के साथ साथ अन्य कई एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोहा। सोहराई आर्ट से संबंधित फैशन शो ने मुख्य अतिथि के साथ साथ उपस्थित सभी लोगों में ऊर्जा का संचार किया। स्थानीय कलाकार, स्टूडेंट और युवा प्रतिभागियों ने इलेक्शन आधारित विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी ।
कार्यक्रम के द्वारा मतदाताओं के बीच मतदान के महत्व और उनके अधिकारों की जानकारी दी गईं। 29 अक्तूबर को आयोजित हुये स्वीप कार्यक्रम के अंर्तगत आर्ट 81 फेस्टिवल के आयोजन के प्रथम दिन मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम की पूरी रुप रेखा इलेक्शन थीम पर आधारित है। आर्ट 81 फेस्टिवल में मसलन रॉक बैंड शो, ग्रुप डांस, फैशन शो, मिमिक्री शो, फोक डांस, फ्यूजन म्यूजिक, पेंटिंग प्रदर्शनी, कविता प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक एवं स्वादिष्ट झारखंडी पकवान का लुत्फ शामिल है। इस आर्ट 81 फेस्टिवल में 22अलग-अलग प्रकार के स्टॉल लगाए गये थे।
कार्यक्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का चुनाव कई कारणों से महत्वपूर्ण है। इस चुनाव को फेस्टिव मोड में मानना है। मतदान सुगम और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो यही सोच के साथ हम सब बढ़ रहे है। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए हम पूरी तरह आश्वस्त है। मेरी सबों से अपील है की मतदान के दिन एक एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने आगे कहा कि शांतिपूर्ण, भयमुक्त और समवेशी चुनाव में सबकी भागीदारी हो यही सोच के साथ जिला स्तर पर कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में आज हम सब स्वीप कार्यक्रम अंर्तगत गांधी मैदान में आयोजित आर्ट 81 फेस्टिवल में शामिल हुये है। उन्होंने उपस्थित सभी विजिटर्स से अपील करते हुए कहा मतदान के दिन को छुट्टी का दिन न समझे बल्कि मतदान के दिन एक एक व्यक्ति अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करें।
मौके पर उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद, प्रशिक्षु आईएएस लोकेश बारंगे, जिला भूअर्जन पदाधिकारी निर्भय कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मां देव प्रिया,जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी पंकज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, बड़ी संख्या स्थानीय बच्चे व वृद्ध एवं विद्यार्थी शामिल हुये।
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रांची में कई पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : रंगेहाथ धराये सीनियर इंस्पेक्टर
इसे भी पढ़ें : DJ का शोर बन गया मा’रधा’ड़ का कारण… जानें
इसे भी पढ़ें : वो रिश्तेदार के घर तक नहीं पहुंच पाया…
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस को बड़ा झटका, अब ये हो गये भाजपा के…
इसे भी पढ़ें : “रतन टाटा के बारे में दो बातें जो सबसे अलग हैं”, बता गये RBI के गवर्नर… जानें