spot_img

शहीद जवान को गवर्नर और CM ने दी श्रद्धांजलि…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चाईबासा IED ब्लास्ट में शहीद हुये CRPF के कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार का पार्थिव शरीर आज धुर्वा के CRPF कैंप लाया गया। जहां गवर्नर CP राधाकृष्णन और CM हेमंत ने उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

CM ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि राज्य को नक्सल से मुक्त करने के लिए हमारे बहादुर जवान राजेश कुमार ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया है, इनका बलिदान पूरा राज्य सदैव याद रखेगा। CM ने कहा कि नक्सल मुक्त झारखंड की मुहिम और मिशन में हमारे कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। नक्सल मुक्त अभियान का मिशन जरूर कामयाब होगा। हम सभी को अपने पुलिस जवानों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि वीरगति को प्राप्त हुए शहीद जवान राजेश कुमार के परिजनों के प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोकाकुल परिजनों को इस दुःख एवं विकट परिस्थिति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यहां याद दिला दें कि बीते कल चाईबासा के टोंटो थाना के सरजामबुरू क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान माओवादियों द्वारा प्लांट किए IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद जवान राजेश कुमार ग्राम रेवाली, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़ के निवासी थे।

मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी अजय कुमार सिंह, CM के प्रधान सचिव वंदना दादेल सहित पुलिस विभाग के अन्य वरीय अधिकारियों ने शहीद कांस्टेबल जवान राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें :भारत का जलवा, गोल्ड मेडल झटके…

इसे भी पढ़ें :एक्ट्रेस अमीषा पटेल पर केस, सुनवाई आज…

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में लूटमार, ट्रक ड्राइवर को मारी गोली… जानें

इसे भी पढ़ें :सिर में लगी दो गोली, एक आंख में लगी, एक ब्रेन में, RIMS में क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर हमले की कोशिश… जानें

इसे भी पढ़ें : Gold Medal से नवाजे गये टॉपर्स, क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… जानें

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान में फटा रॉकेट लॉन्चर, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : मोटर बोट लगाने के बाद रिकवर हुई डूबी दो बच्चियों की डेड बॉडी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...