spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शहीद संतोष उरांव को गवर्नर और सीएम ने दी श्रद्धांजलि… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : चाईबासा में आज हुए IED ब्लास्ट में शहीद जवान संतोष उरांव को गवर्नर सीपी राधाकृष्णन और सीएम हेमंत सोरेन ने श्रद्धांजलि दी। धुर्वा,  रांची के सीआरपीएफ कैंप में गवर्नर और सीएम ने शहीद जवान संतोष उरांव के पार्थिव शरीर पर फूल-माला चढ़ाकर उन्हें नमन किया। मौके पर मौजूद शहीद के बीवी-बच्चों से मिले और उनका ढाढ़स बंधाया। सीएम ने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ सरकार सदैव रहेगी। राज्य के डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी संजय लाटकर, आई अमोल वेणुकांत होमकर सहित कई आला अधिकारियों ने भी शहीद संतोष उरांव को श्रद्धांजलि दी।

शहीद

यहां याद दिला दें कि चाईबासा के हाथीबेड़ा जंगल में IED ब्लास्ट होने से बम निरोधक दस्ता के जवान संतोष उरांव शहीद हो गये थे। वहीं दो अन्य जवान CRPF 60 बटालियन के सेकंड इन कमान एजेतो तिने और सिपाही जयंता नाथ जख्मी हो गये। दोनों को बेहतर इलाज के लिये एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चाईबासा के गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा जंगल में नक्सलियों के द्वारा बड़े पैमाने पर IED जमीन के नीचे लगा कर रखा गया है। इसी सूचना पर जंगल में घुसी पुलिस IED क्लीन करने में जुटी थी, तभी एक शक्तिशाली IED ब्लास्ट कर गया। इसमें कई जवान लहुलूहान हो गये। BDDS टीम के संतोष उरांव गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल जवानों को जंगल से निकाल एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, पर उन्हें बचाया नहीं जा सका। संतोष उरांव शहीद हो गये। शहीद संतोष उरांव झारखंड के गुमला के रहने वाले थे, वो CRPF 60 बटालियन में बम निरोधक दस्ता में तैनात थे।

शहीद

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: