spot_img
spot_img
spot_img

गरीब और जरूरतमंदों का खैरख्वाह बने सरकार : CM

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : गरीब और जरूरतमंदों को जनहित से जुड़ी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ देने का आदेश CM चंपई सोरेन ने दिया। सरकारी योजनाओं के मार्फत लाभुकों को कई और सुविधाएं और रियायत दी जायेगी। CM चंपई सोरेन आज खासकर स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग की नई योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की और नई योजनाओं को लेकर प्रस्ताव तैयार करने का दिया निर्देश दिया।

CM चंपई सोरेन ने आयुष्मान कार्ड योजना से वंचित लोगों को भी इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पहल करने पर जोर दिया, वहीं 125 यूनिट मुफ्त बिजली देने को लेकर ऊर्जा विभाग को प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। रसोई गैस सिलेंडर पर भी लाभुकों को राज्य सरकार की ओर से रियायत देने की योजना का प्रस्ताव खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को तैयार करने को कहा गया है। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को पेंशन देने की दिशा में फोकस करने का आदेश दिया गया है। बैठक में मुख्य सचिव एल०खियांग्ते, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल, खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, योजना एवं वित्त विभाग के सचिव एम आर मीणा, समाज कल्याण विभाग के सचिव मनोज कुमार और झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉरपोरेशन के एमडी अबू इमरान मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें :21 जून को PM जायेंगे श्रीनगर, सुरक्षा तगड़ी… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :दोबारा देना होगा Neet एग्जाम… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें :अरुणाचल के CM और डिप्टी CM ने ली शपथ

इसे भी पढ़ें :”प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौ*त” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी

इसे भी पढ़ें :शिक्षा का अलख जगाना है, म्यूटेशन रोकने वाले दंडित होंगे : CM

इसे भी पढ़ें :कुंवारी में जीजा नहीं छोड़ा, शादी के बाद पति जाना तो भयानक कांड…जानें

इसे भी पढ़ें :तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के बाद पहला फेरबदल…

इसे भी पढ़ें :नौकरी नहीं मिली तो आधी भू-समाधी ले ली, पुलिस तैनात…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…

Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...

लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…

Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र  जरुवाडीह गांव...

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...