Bihar : शेखपुरा में एक सरकारी स्कूल के टीचर को बीच रास्ते गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान पिंटू रजक के रूप में हुई। हुसैनाबाद के रहनेवाले पिंटू रजक सिरारी थाना क्षेत्र के गगरी गांव में एक सरकारी स्कूल में टीचर थे। आज सुबह स्कूल जाते समय चेवाड़ा थाना क्षेत्र के बसंत गांव के पास पहले से घात लगाये 5-6 अपराधियों ने टीचर की बाइक को रोका। इसके बाद उन्हें घेरकर उनके सीने में तीन गोलियां दाग दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं मृतक की पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि रात को उनके पति को जान से मारने का धमकी भरा कॉल आया था। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही टीचर का स्कूल की ही एक शिक्षिका के साथ कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद ग्रामीणों ने DM से दोनों टीचरों को स्कूल से हटाने की मांग की थी। एक्शन लेते हुये दोनों को अलग-अलग स्कूल में भेज दिया गया था। लेकिन कुछ महीने बाद दोनों वापस एक साथ उसी स्कूल में आ गये। इसपर ग्रामीणों ने विरोध भी जताया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर












