kohramlive desk : राजस्थान में होम गार्ड कॉन्स्टेबल यानी आरक्षी व अन्य 135 पदों पर बहाली होगी। गृह विभाग ने इसके लिए विज्ञापन निकाला है। भर्ती होम गार्ड आरक्षी (कॉन्स्टेबल), आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रम मैन और आरक्षी वाहन चालक के पदों पर होगी। इसके लिए उम्मीदवार 15 दिसंबर तक विभाग की वेबसाइट https://home.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फरवरी 2022 में ऑफलाइन होगी। फिलहाल तारीख जारी नहीं की गई है। कांस्टेबल के 111, कांस्टेबल ड्राइवर के 20 और कांस्टेबल बिगुलर और ड्रममैन के 4 पदों पर बहाली होगी। लिखित परीक्षा में 120 अंक होंगे। फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट में 20 अंक होंगे, और स्पेशल एक्सपीरिएंस में 20 अंक शामिल होंगे। लिखित परीक्षा 2 घंटे के लिए आयोजित की जाएगी।
योग्यता, फीस एवं चयन प्रक्रिया
कांस्टेबल के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 8 उत्तीर्ण होना चाहिए। कांस्टेबल (ड्राइवर) पद के लिए आवेदन करने वालों के पास ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ कम से कम 3 साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवारों को सलेक्शन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट, टेक्निकल नॉलेज और स्पेशल एक्सपीरिएंस के आधार पर किया जाएगा। आवेदन फीस सामान्य और अन्य राज्य के लिए 500 और ओबीसी, EWS, SC, ST उम्मीदवारों के लिए 400 है। आवेदन फीस का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
इसे भी पढ़ें :भाई को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी
इसे भी पढ़ें :Factory में गैस सिलिंडर फटा, एक मजदूर की मौत,चार जख्मी
इसे भी पढ़ें :आतंकियों ने ग्रेनेड से किया Attack, दो CRPF जवान समेत 6 घायल
इसे भी पढ़ें : स्कूल जाने की इतनी खुशी…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कार्तिक आर्यन ने CISF ऑफिसर के सामने क्यों जोड़ा हाथ, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तानी महिला के जाल में ऐसा फंसा सेना जवान कि…
इसे भी पढ़ें : एक करोड़ के इनामी प्रशांत बोस को DGP ने क्यों कहा महासागर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :पुलिस की स्कॉर्पियो का ट्रक ने क्या किया हाल, देखें
इसे भी पढ़ें :रांची में T-20 मुकाबला : टिकटों की बिक्री शुरू, जान लें क्या है नियम
इसे भी पढ़ें :Australia Win T20 WC: मार्श बने Player of the match, जानिए किस टीम को कितनी राशि मिली
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों का कहर: गया में चार को फंदे पर लटकाया, घर में मारा बम….








