RANCHI : कोरोना के संभावित खतरे को लेकर झारखंड सरकार अलर्ट मोड में है। CM हेमंत सोरेन सोमवार की शाम अपने आवास में हाई लेवल मीटिंग बुलाई। कोरोना से निपटने के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि कई देशों में पिछले एक सप्ताह से कोविड-19 के नये मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, आने वाले दिनों में हो सकता है कि कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हो, ऐसे में चिकित्सा व्यवस्था संबंधी सभी चीजों को अलर्ट मोड में रखें। गंभीरता पूर्वक तैयार रहने की जरूरत है, तैयारी ऐसी रखें कि आपातकालीन स्थिति में अफरा-तफरी का माहौल न बने। वहीं एयरपोर्ट और प्रमुख जगहों पर मुसाफिरों पर पैनी नजर रखें। इस हाई लेवल मीटिंग में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे सहित विभिन्न विभागों के सचिव मौजूद थे।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोरोना को हराने के लिए राज्य सरकार फिलहाल पांच रणनीति पर काम करेगी। टेस्ट, ट्रैकिंग, ट्रीटमेन्ट, टीकाकरण और कोविड समुचित व्यवहार का अक्षरशः अनुपालन। राज्य में 297 True Nat मशीन सभी जिलों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक उपलब्ध कराने को कहा गया है। जांच के लिए जरूरत भर रैपिड एंटीजन किट और भीटीएम किट्स उपलब्ध हैं। कुल 10,68,877 लाख रैपिड एंटीजन किट और 3,59,933 भीटीएम किट्स उपलब्ध हैं। राज्य में पहले से 8 आरटीपीसीआर लैब चालू हैं, जिसमें रिम्स, एमजीएम, पीएमसीएच, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज दुमका, मेदनीनगर मेडिकल कॉलेज पलामू, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद, शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग, ईटकी, जिला वायरॉलोजी लैब साहेबगंज शामिल है। हेल्थ मिनिस्टर बन्ना गुप्ता ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार पूरी तरह से तैयार है। फिलहाल मास्क जरूरी नहीं है, पर सुरक्षा के वास्ते लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। वर्तमान समय में सरकारी अस्पतालों में कुल 19,535 कोरोना बेड हैं। वहीं कई प्राईवेट हॉस्पिटलों में भी बड़ी संख्या में बेड है। 122 BSA प्लांट बन कर तैयार है। 11 LMO सरकार के पास उपलब्ध है। कल स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मंत्री खुद कई जगहों पर मॉक ड्रिल कर सकते हैं। इससे यह पता चलेगा की विपरीत परिस्थिति में भी हम कितने तैयार हैं और किस तरह से कोरोना के मरीजों को हम मदद पहुंचा सकते हैं। कोविड-19 के नये वेरिएंट के जिनोम स्किवेंसींग के लिए सभी पॉजिटिव RT-PCR सैम्पल को रिम्स रांची भेजने का आदेश दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : आम आदमी को बड़ा झटका : दूध की कीमतों में दो रुपए की बढ़ोतरी
इसे भी पढ़ें : Gaya News: ICU में भर्ती मां की आखिरी इच्छा पूरी कर गई बेटी चांदनी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बिहार में कोरोना की एंट्री, 4 विदेशी पर्यटक पॉजिटिव
इसे भी पढ़ें : बड़ी बहन को सबक सिखाना चाहती थी, भूल गई खू*न के रिश्ते, चौंका गई सबको, देखें…
इसे भी पढ़ें : बीवी को बोल साली पर हो गया फिदा, अब म*र मिटने को तैयार












