Ranchi : केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि आदिवासी समाज की रीति-रिवाज, धर्म संस्कृति परंपरागत रुढ़िवादी प्रथा को बचाने में राज्य सरकार असमर्थ है। आदिवासी समाज के साथ हो रहे जुल्म, अत्याचार एवं अपराध को रोकने में नाकाम सरकार केवल अपना खजाना भरने में लगी हुई है। इस वजह से समिति गांव-टोला जाकर आदिवासी समाज को जगाने में ताकत झोंक रही है। बबलू मुंडा ने आज ओरमांझी के आनंदी गांव के सरना स्थल में आयोजित बैठक में उक्त बातें कही।
आदिवासी समाज में चेतना जगाने की खातिर बुलाई गई बैठक में मुख्य पहान जगलाल पहान ने कहा कि अपने पूर्वजों द्वारा दिखाये हुये रूढ़िवादी परंपरागत रीति रिवाज धर्म संस्कृति धार्मिक विधि विधान की राह पर चले, तभी आने वाले दिनों में अपने वजूद को बचाने में कामयाब होंगे, अन्यथा समाप्त हो जायेंगे। बैठक का संचालन कर रहे संदीप पहान ने कहा कि समाज एकजुट होकर हर परेशानी और दिक्कतों को मिलजुल कर दूर करें।
बैठक में बबलू मुंडा, मुख्य पाहन जगलाल पहान, महासचिव अशोक उरांव, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा, विस्वास उरांव, संजय मुंडा, जय किशोर मुंडा, राजदीप पहान , राजू मुंडा, राजेश पहान, शंकर मुंडा, आसाराम मुंडा, बलदेव मुंडा, मोहन मुंडा, राजू मुंडा, राहुल मुंडा, विनोद मुंडा, निर्मल मुंडा, रोहित मुंडा, नंदकिशोर मुंडा, करण पहान, प्रेमनाथ मुंडा, महावीर मुंडा, चमन मुंडा, हरि पहान, राजू रंजन मुंडा, राजेश पहान, आधन मुंडा, मनोज पहान, सूरज मुंडा, रवि मुंडा, मुन्ना हेंब्रम, आशीष मुंडा, सरिता पहान, अंजलि कच्छप, संतोषी मुंडा, रीमा मुंडा, शिवधन मुंडा, लक्ष्मण मुंडा, राजेश पहान, सुरेंद्र पहान एवं राकेश मुंडा सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में सात गांव के लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :कोलकाता का सबसे चर्चित संदेही गुनहगार संजय की बहन यह बोल गई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दीमक की तरह खाये जा रही कंपनिया, ये बोल गये मंत्री..
इसे भी पढ़ें :Zomato ने ये सर्विस की बंद, अब नहीं मंगा पायेंगे माछेर झोल… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल को झटके पर झटका, मिल गई ये अनुमति…
इसे भी पढ़ें :मेडिका अस्पताल से डॉक्टर टर्मिनेट, इल्जाम जान चौंक जायेंगे…
इसे भी पढ़ें :भाजपा की आक्रोश रैली पर पुलिस का आंसू गैस
इसे भी पढ़ें :नेपाल में बड़ा हादसा, सूनी हो गई कई मांग… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद के दिग्गज नेता इस रोज थामेंगे जदयू का दामन, क्या बोल गये… जानें
इसे भी पढ़ें :अयोग्य पायलट्स ने उड़ान भरी, भरने पड़ेंगे 90 लाख…
इसे भी पढ़ें :एक साथ कइयों को किया गया इधर से उधर… देखें लिस्ट




