रांची : तिरुपति डेंटल क्लिनिक एंड इंप्लांट सेंटर को कोरोना वैक्सीन सेंटर के रूप में सरकार द्वारा ऑथराइज किया गया है। शनिवार से यहां लोगों को कोरोना का टीका लगाने का काम शुरू हो गया है। यह सेंटर रांची के मेन रोड में विश्वकर्मा मंदिर लेन स्थित अनवर आर्किड में है।
सेंटर के संचालक डॉ. सत्येंद्र श्रीवास्तव ने 45 साल और उसके ऊपर के सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। छूटे हुए हेल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाइन वर्कर्स भी यहां वैक्सीन लगवा सकते हैं। डॉ. सत्येंद्र ने बताया कि पहले दिन 40 लोगों ने कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है। 25 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। शेष लोगों को वैक्सीन लगाने का काम आज पूरा हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : JAC ने 10वीं और 12वीं परीक्षा का जारी किया एडमिट कार्ड, 4 मई से है Exam
इसे भी पढ़ें : राजधानी में पेड़ जलकर ट्रैक्टर पर गिरा, ड्राइवर का हुआ बुरा हाल








