Dhanbad : बिजनेस में करोड़ों की कमाई का लालच देकर स्टेशन मास्टर की पत्नी को ले भागा। यह आरोप एक होटल संचालक पर लगा है। अब पुलिस फरार होटल मालिक आनंद महतो को खोज रही है। शंका है कि आनंद ही स्टेशन मास्टर कृष्ण कुमार की बीवी को लेकर कही अंडर ग्राउंड हो गया है। धनबाद के बरवाअड्डा थाना में रपट दर्ज करायी गई है।
Read More : घिन आती है ऐसे फूफा पर…
घटना के संबंध में प्रथम दृष्टया जो बातें उभरकर सामने आई है उसके अनुसार धनबाद के मटकुरिया में रहने वाले एक लड़के ने आनंद महतो और कृष्ण में जान पहचान कराई। आनंद ने उन्हें झांसा दिया कि ऑनलाइन बिजनेस करने पर करोड़ों की कमाई होती है। मेंबर बनने के लिए 10 हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान करना पड़ता है। मेंबरशिप लेकर शुरू की गई बिजनेस 12 करोड़ रुपये का हो गया। ऐसा कृष्ण को बताया गया। 19 जून को आनंद महतो ने पैसा लेने के लिए कृष्ण को मां तारा होटल बुलाया। कुर्मीडीह रोड में स्थित इस होटल में जब कृष्ण पहुंचे तो उनसे कहा गया आपकी सरकारी नौकरी है, चेक आपकी पत्नी के नाम से देंगे। पत्नी को लेकर आइए। पत्नी के साथ कृष्ण जब दोबारा होटल पहुंचे तो उनसे कहा गया राजगंज चलना पड़ेगा। सभी लोग राजगंज पहुंचे। इसके बाद आनंद ने पत्नी सुनीता को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। वहीं कृष्ण से कहा आप यहीं रूकिए। चेक के साथ आपकी पत्नी को पहुंचा देंगे। उसके बाद से सुनीता का पता नहीं।
Read More : किसी रहनुमा का इंतजार है अनाथ 4 भाई-बहनों को
इधर पुलिस ने जब फरार आनंद को फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आनंद और सुनीता की खोज में हर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। अबतक किसी का कोई सुराग नहीं मिला है।
Read More : गांव का छउआ बन गया उग्रवादी, खोला यह राज…






