UP : बरेली में गूगल मैप ने गलत रास्ता बता दिया। जिसके चलते एक कार बरेली के कलापुर नहर में गिर गई। हादसे के बाद कार को जेसीबी से नहर से बाहर निकाला गया। गनीमत यह रही कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गये। बरेली में बीते 24 नवंबर को बदायूं के दातागंज से बरेली के फरीदपुर जाने वाले मार्ग पर मुड़ा गांव के पास एक अधूरे पुल के नीचे एक कार गिर गई थी, इसमें कार में सवार तीन लोगों की जान चली गई थी। गूगल मैप पर गलत रास्ता दिखाने की वजह से बरेली में ये बड़ा हादसा हुआ था। पुलिस ने मीडिया को बताया कि औरैया में रहनेवाले दिव्यांशु अपने तीन लोगों के साथ अपनी टाटा टैगोर कार से पीलीभीत जा रहे थे। सैटेलाइट से गूगल मैप के सहारे सभी लोकेशन देख आगे बढ़ रहे थे। कलापुर नहर के लिये बरकापुर तिराहा गांव के पास सड़क का कटान कर दिया है। इस वजह से कार नहर में पलट गई। कार में सवार तीन लोग बाल-बाल बच गये। कुछ लोगों का कहना था कि गूगल मैप से लोकेशन देखकर यात्रा करना काफी खतरनाक हो गया है।
इसे भी पढ़ें :घर में घुसकर सोई अवस्था में मा’र दी गो’ली
इसे भी पढ़ें :पलामू बालिक गृह में महापा’प, दो अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें :खूंटी और चाईबासा पर हुकूमत करने वाले का एन’काउंटर
इसे भी पढ़ें :यूं चलते-चलते आ गई मौ’त, रोड में बवाल…
इसे भी पढ़ें :अगले तीन रोज में झारखंड मंत्रिमंडल का गठन, चौंकायेंगे ये चेहरे…








