Ranchi : रांची से लखनऊ के लिए बहुप्रतीक्षित नई ट्रेन चलाने पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहमति दे दी है। ट्रेन पलामू, अयोध्या मार्ग से होकर राजधानी यूपी की ओर दौड़ेगी। रांची–दिल्ली के बीच चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब और सुगम होगी। हफ्ते में सिर्फ दो दिन चलने वाली यह ट्रेन अब प्रतिदिन पटरी पर दौड़ेगी। सप्ताह में तीन दिन राजधानी एक्सप्रेस लोहरदगा–पलामू मार्ग से और बाकी चार दिन हजारीबाग–कोडरमा होकर दिल्ली पहुंचेगी। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, जिसे कोहरे के कारण रद्द किया गया था, को भी फिर से चलाने पर सहमति बन गई है। झारखंड के सांसदों विष्णुदयाल राम, विद्युत वरण महतो, मनीष जायसवाल और कालीचरण सिंह की रेल मंत्री से मुलाकात के बाद इन सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक फैसला हुआ। नई लखनऊ ट्रेन को लेकर झारखंड में लंबे समय से उठ रही मांग अब पूरी होने की दहलीज पर है। उम्मीद है कि कुछ ही महीनों में रांची–लखनऊ नई ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा।
इसे भी पढ़ें : ऊर्जा विकास निगम में नेतृत्व संकट, क्या बोले अजय राय… जानें
इसे भी पढ़ें : डॉ. प्रदीप वर्मा ने झारखंड के PACS का मुद्दा उठाया…
इसे भी पढ़ें : RJD को बड़ा झटका, कभी नीतीश को हराने वाले इस दिग्गज ने छोड़ा साथ…
इसे भी पढ़ें : ‘मिड डे मील’ में हेराफेरी, बच्चों की थाली से पोषण गायब… देखें वीडियो












