spot_img
spot_img
spot_img

ऊर्जा विकास निगम में नेतृत्व संकट, क्या बोले अजय राय… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने राज्य की बिजली व्यवस्था से जुड़े एक गंभीर मुद्दे पर CM हेमंत सोरेन को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर चिंता जताई है। संघ ने बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम में चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) जैसे दो अहम पद पिछले दो महीनों से खाली पड़े हैं, जिससे ऊर्जा निगम का प्रशासनिक व तकनीकी संचालन प्रभावित हो रहा है।

संघ के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि ऊर्जा विकास निगम राज्य में बिजली आपूर्ति और उपभोक्ता सेवाओं की रीढ़ है। शीर्ष नेतृत्व के अभाव में निगम की नीतिगत निर्णय प्रक्रिया धीमी पड़ गई है, कई योजनाओं का क्रियान्वयन अटक गया है और कर्मचारी व उपभोक्ता दोनों स्तरों पर समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देर हो रहा है। पत्र में यह इस बात का भी जिक्र किया गया है कि ऊर्जा विभाग का प्रभार स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, ऐसे में इतने लंबे समय तक महत्वपूर्ण पदों का रिक्त रहना और भी चिंताजनक है। श्रमिक संघ का कहना है कि यदि इन पदों पर शीघ्र नियुक्ति नहीं की गई, तो इसका नकारात्मक असर राज्य की समग्र ऊर्जा व्यवस्था, कर्मचारियों के मनोबल और उपभोक्ताओं को मिलने वाली सेवाओं पर पड़ेगा। संघ ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि जनहित और राज्यहित को देखते हुये निगम में CMD एवं MD के पदों पर तत्काल योग्य, अनुभवी और स्थायी नेतृत्व की नियुक्ति सुनिश्चित की जाये, ताकि निगम की कार्यप्रणाली सामान्य हो सके और उपभोक्ताओं को निर्बाध व बेहतर विद्युत सेवायें मिलती रहें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...