spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

महिलाओं के लिए खुशखबरी, रांची में शुरू होगी फीमेल स्पेशल राइड सर्विस

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी खुशखबरी। झारखंड की राजधानी रांची में अब फीमेल स्पेशल राइड सर्विस शुरू होगी। ऐसे में महिलाओं को शहर में एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए किसी पुरुष पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर यहां सहेली राइड (स्कूटी पिक एंड ड्रॉप सर्विस) की शुरुआत की जा रही है।

सहेली राइड की खासियत

सहेली राइड महिलाओं के लिए  सुरक्षित राइड मुहैया कराएगी। यदि कोई भी लड़की अपने सहेली राइड मोबाइल एप से स्कूटी बुक करती है तो कुछ ही मिनटों में उसके पास स्कूटी सहेली पहुंच जाएगी। वह बुकिंग करने वाली लड़की को उसके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करेगी। यह एप सिर्फ महिलाओं के लिए होगा। सहेली राइड ऐप की खास बात यह होगी कि ऐप की सेवा लेने वाली भी लड़कियां या महिला होगी, वहीं सेवा प्रदान करने भी लड़कियां होगी।

महिलाओं के लिए वरदान

इस मोबाइल ऐप की लॉचिंग इंडिया हॉकी टीम की पूर्व कप्तान व वर्तमान में इंडिया टीम की सलेक्टर अंसूता लकड़ा और फेमिना मिस इंडिया (झारखंड) रिया तिर्की ने की। अंसूता लकड़ा ने कहा कि यह ऐप महिलाओं के लिए वरदान साबित होगा। पहले वैसी महिलाएं-लड़कियां जिन्हें गाड़ी चलानी नही आती, उन्हें किसी दूसरे पर निर्भर होना पड़ता था। अब ऐसा नहीं होगा। मोबाइल में गाड़ी बुक करते ही तुरंत पहुंच जाएगी।

जनवरी से शुरू होगी सर्विस

सहेली राइड के फाउंडर चितरंजन कुमार ने बताया कि सोमवार से ही शहर में ऐप की ट्रायल राइड शुरू हो गई। यह ऐप जनवरी 2023 से पूरी तरह से फंक्शनल हो जाएगा। महिलाएं, स्कूल कॉलेज, ऑफिस जाने वाली लड़कियां सभी बिलकुल किफायती दर में राइड सर्विस की सेवा ले सकेंगी।

गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड

सहेली राइड ऐप गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध है। प्ले स्टोर में जाइए इसे आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। एंड्रॉयड मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले रजिस्टर या साइन इन का ऑप्शन मिलेगा। पहली बार इसमें रजिस्टर करना होगा। रजिस्टर करने का तरीका भी आसान है, अपने गूगल अकाउंट की मदद से भी रजिस्टर कर सकते हैं। ऐप में रजिस्टर करते ही इंटरफेस में पिकअप एंड ड्रॉप लोकेशन डालना होगा। पेमेंट मोड में क्लिक करते ही बुकिंग कन्फर्म हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ा तलाब में अनबैलेंस होकर गिरी कार, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : सब कुछ कर मुकर गया

इसे भी पढ़ें : Sahebganj के रिबिका मर्डर केस पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढ़ें : पुलिस को फोन कर बोला- “बीवी को मा*र दिया, अब क्या करूं?”

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : स्कूल परिसर में इस हाल में मिला शाहरुख… देखें

इसे भी पढ़ें : भाई-भाभी को ऐसी हालत में देख सन्न रह गया धर्मवीर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Delhi News : कार ने फुटपाथ पर खड़े बच्चों का क्या कर डाला हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...