spot_img

जन्माष्टमी से पहले “मंईयां” के लिए खुशखबरी, फटाफट करें चेक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मंईयां सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुये रांची DC ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया कि “राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिला में लाभुकों को जुलाई महीने की सम्मान राशि (2500 रुपये) का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिला में कुल 3 लाख 86 हजार 693 लाभुकों के खाते में 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है। जुलाई महीने में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत लाभुकों की संख्या निम्न है, जिनके बैंक खाते में सम्मान राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है।

1. अनगड़ा – 16490
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 11923
3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8924
4. बेड़ो – 20622
5. बुण्डू – 8489
6. बुण्डू नगर पंचायत – 3424
7. बुढ़मू – 17657
8. चान्हो – 19715
9. हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 15170
10. ईटकी – 10455
11. कांके – 31540
12. कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1291
13. खलारी – 9675
14. लापुंग – 11216
15. माण्डर – 23279
16. नगड़ी – 17677
17. नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 7439
18. नामकुम – 17696
19. नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8368
20. ओरमांझी – 18164
21. राहे – 9527
22. रातू – 18467
23. सिल्ली – 21194
24. सोनाहातू – 12820
25. तमाड़ – 18500
26. सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 26971

योजना का लाभ के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जायेगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।”

Image

Image

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...