Kohramlive : फिर से GO FIRST एयरलाइंस की फ्लाइट उड़ान भरेगी। एयरलाइंस को इसकी मंजूरी DGCA ने दे दी है। DGCA ने वाडिया समूह की एयरलाइंस GO FIRST को कुछ शर्तों के अधीन 15 विमानों और 114 दैनिक उड़ानों के साथ परिचालन फिर से शुरू करने की मंजूरी दी है। GO FIRST एयरलाइंस ने 15 विमानों और 114 दैनिक उड़ानों के संचालन की योजना DGCA के सामने पेश की थी। DGCA ने जिसकी समीक्षा के बाद इसे स्वीकृति दी। इसमें कहा गया है, “स्वीकृति माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय और माननीय एनसीएलटी, दिल्ली के समक्ष लंबित रिट याचिकाओं/आवेदनों के परिणाम के अधीन है।” यानि कि यदि ये सभी संस्थाएं अनुमति देती हैं तभी GO FIRST फिर से उड़ान भर सकेगी। यहां याद दिला दें कि इंजन न मिलने चलते गो फर्स्ट ने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया था और बीते 3 मई से यह एयरलाइंस बंद पड़ी है।
बीते महीने सौंपी थी योजना
GO FIRST ने DGCA को पिछले महीने एक बार फिर उड़ान भरने के लिए 6 महीने का एक प्लान सौंपा था। इसमें कहा गया है कि नकदी संकट से जूझ रही विमानन कंपनी 26 विमानों और 152 दैनिक उड़ानों के साथ परिचालन शुरू करने को तैयार है। हालांकि इसमें कुछ सीमित रूट पर परिचालन की बात कही गई है।
इसे भी पढ़ें : डबल म’र्डर का मास्टरमाइंड धराया, क्या बोलें DSP… जानें
इसे भी पढ़ें : पुलिस कार्यशैली सुधारे नहीं तो होगी कार्रवाई : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें : एक साथ चार स्कूली छात्राओं की मिली डे*ड बॉडी, सनसनी…
इसे भी पढ़ें : दो बच्चों की मां के साथ क्या हो गया, पति फरार… जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में रूठा मॉनसून, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कही ये बात








