इतना सस्ता हुआ सोना… जानें

Date:

spot_img

New Delhi : वैश्विक हलचल और बाज़ार की धड़कनों के बीच आज सोने की चमक फीकी पड़ गई। अमेरिका–चीन व्यापार तनाव में नरमी और सुरक्षित निवेश की घटती मांग ने पीली धातु को नीचे गिरा दिया। दिल्ली के सर्राफा बाज़ार में सोना 4,100 रुपये गिरकर 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। तीन हफ़्तों में यह सबसे निचला स्तर है। सोमवार को सोना 1,25,900 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। 99.5% शुद्धता वाले सोने का भाव भी 1,25,300 से घटकर 1,21,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा। सर्राफा बाजार में सन्नाटा और सतर्कता दोनों का माहौल रहा, कारोबारी बोले, तीन हफ्ते की मेहनत एक दिन में धुल गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर से नीचे खिसक गया। 2.37% की गिरावट के साथ 3,887 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप–जिनपिंग व्यापार समझौते की उम्मीदों ने निवेशकों को जोखिम भरे रास्ते पर लौटाया और सोने की सुरक्षा वाली चमक कम पड़ गई। प्रवीण सिंह, प्रमुख (कमोडिटीज एवं करेंसी), मिराये एसेट शेयरखान अमेरिका–चीन सौहार्द की हवा ने ‘सुरक्षित निवेश’ का गुब्बारा पिचका दिया है। निवेशक अब लाभ उठाकर निकल रहे हैं।

चांदी में 6,250 रुपये टूटी कीमत

दिल्ली सर्राफा में चांदी 1,51,250 रुपये से गिरकर 1,45,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वैश्विक स्तर पर 2.85% की गिरावट, चांदी 45.56 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई। व्यापारियों के अनुसार, यह गिरावट तकनीकी बिकवाली और ETF निकासी” के चलते बढ़ी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमी के जेल जाते ही उसके घर पहुंची प्रेमिका, फिर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी...

पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन अरेस्ट…

Kohramlive : देशभर में पेपर लीक पर सियासी घमासान...

अस्पताल से डिस्चार्ज हुये सोनम वांगचुक, सबसे पहले जायेंगे यहां…

New Delhi : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गुरुग्राम...