spot_img

सोने-चांदी की कीमतों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, नया रेट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : विदेशी बाजारों में तेजी और रुपये की गिरावट ने घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतों को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना सोमवार को ₹9,700 की भारी छलांग लगाकर ₹1,30,300 प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, शुक्रवार को यह ₹1,20,600 पर बंद हुआ था। वहीं, 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹2,700 बढ़कर ₹1,22,700 प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी भी पीछे नहीं रही। सफेद धातु में ₹7,400 की जबरदस्त तेजी दर्ज की गई और यह ₹1,57,400 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। शुक्रवार को यह ₹1,50,000 पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोना और चांदी चमके। सोना करीब 2% उछलकर $3,949.58/औंस पर पहुंचा, जबकि चांदी 1% बढ़कर $48.75/औंस के स्तर पर रही। निवेशकों का रुझान एक बार फिर सुरक्षित निवेश यानी गोल्ड की तरफ बढ़ता दिख रहा है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दनुआ घाटी फिर बनी मौ’त की घाटी…

Chouparan : राष्ट्रीय राजमार्ग-19 की दनुआ घाटी एक बार...

अपराधियों पर सख्ती, जनता के बीच भरोसा, SP ने थानेदार को किया सम्मानित…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव के थानेदार दीपक कुमार...

प्राइवेट स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर खोलने होंगे सभी राज…

Bihar : अब निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम...

अचानक अस्पताल पहुंचे DC, ड्यूटी से गायब डॉक्टर का वेतन रोका…

Garhwa : गढ़वा के DC पशुपति नाथ मिश्रा जिले...