जमशेदपुर : मैं पढ़ने जा रही हूं। इसलिए कोई Disturb न करें, यह कहकर किशोरी गई कमरे में। कमरे का दरवाजा किया बंद और फिर दुप्पटे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या का कारण परिवार वाले भी समझ नहीं पा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच-पड़ताल जारी है।
इसे भी पढ़ें : सरयू राय का पांव फ्रैक्चर, Morning walk करते समय लगी चोट
Disturb नहीं हो पढ़ाई में इसलिए घर वालों ने कुछ नहीं कहा
यह वाकया हुआ जमशेदपुर के आजादनगर थाने के जाकिर नगर में। लड़की कशिश परवीन इसी साल मैट्रिक की परीक्षा देने वाली थी। सोमवार को परीक्षा का फॉर्म भरने वाली थी। लड़की की मां ने बताया कि परीक्षा फॉर्म के लिए शनिवार को वह फोटो खिंचवाने स्टूडियो गई थी। वापस आने के बाद रात 9:30 बजे उसने खाना भी खाया। फिर पढ़ने जाने की बात बोल खुद को कमरे में बंद कर लिया।
इसे भी पढ़ें : JJMP से निष्कासित रियाज की हत्या, पुलिस ने किया शव बरामद












