लातेहार : इस कोरोना महामारी से पूरा देश कराह रहा है। सैकड़ों लोग इलाज के अभाव और ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे हैं। वर्तमान में डॉक्टर को भगवान माना जा रहा है। मगर कहीं-कहीं कुछ डॉक्टरों की हरकत की वजह से धरती के भगवान बदनाम हो रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लातेहार से सामने आया है।
Read More : बिहार सरकार का बड़ा ऐलान, कोरोना से सरकारी कर्मियों की मौत पर आश्रित को मिलेगा ये लाभ
लातेहार जिला मुख्यालय के राजहर में स्थित कोविड केयर सेंटर के बाहर डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से एक कोरोना पॉजिटिव महिला की वाहन में ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सदर थाना के करकट ग्राम निवासी एक व्यक्ति अपनी कोरोना पॉजिटिव पत्नी को लेकर सेंटर पहुंचा था। लेकिन डॉक्टरों ने न तो उसे एडमिट किया और न ही उसकी जांच की। इस दौरान परिजन बार-बार डॉक्टरों से उसे देखने की मिन्नत करते रहे, मगर किसी ने उसे भर्ती करना तो दूर देखना भी मुनासीब नहीं समझा। करीब 3 घंटे तक गाड़ी में तड़पने के बाद महिला की सांसे थम गई। जिसके बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया। हंगामा की सूचना पर मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों और ग्रामीणों के विरोध के बीच पदाधिकारियों ने अपने स्तर से जांच की, जिसमें डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई।
Read More : #BJP विधायक के साले को अपराधियों ने गोलियों से भूना
मामले में डीटीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। मृतक के परिजनों के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन पर लातेहार डीसी ने संज्ञान लेते हुए दोषी चिकित्सक पर कार्रवाई की अनुसंशा भी कर दी है।
Read More : BREAKING : कोरोना ने ली एक और IAS की जान, बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने तोड़ा दम










