रांची : खुदा का शुक्र है कि कथित गर्ल फ्रेंड (Girlfriend) को गोली नहीं लगी, वर्ना कहानी कुछ और हो गई होती। गोली चलाने वाले सिपाही नवीन कच्छप को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया। चुटिया पुलिस पकड़े गये सिपाही और उसकी कथित गर्ल फ्रेंड से पूछताछ कर रही है। कोशिश यह हो रही है कि गर्ल फ्रेंड कोई केस ना करे और जो कोई पूछे तो उससे यहीं कहे कि उसने गोली चलाते सिपाही नवीन को नहीं देखा। लड़की को मीडिया के सामने भी आने नहीं दिया गया। चुटिया के थानेदार रवि ठाकुर ने कहा कि उन्हें अनुसंधान के लिये 90 दिनों का समय मिलता है।
अभी तुरंत कुछ बताना जल्दबाजी होगी। कुछ चश्मदीद के अनुसार पीसीआर-18 में तैनात सिपाही नवीन ड्यूटी करने के बाद सोमवार की सुबह अपनी गर्ल फ्रेंड से मिलने गया था। उसका घर चुटिया के धुमसा टोली मोहल्ले में है। किसी बात को लेकर दोनों में तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि सिपाही नवीन ने सरकारी पिस्टल से गोली चला दी। गोली गर्ल फ्रेंड को नहीं लग दीवार में जा टकराई। लड़की की चीख-चीत्कार और गोली चलने की आवाज पर आसपास से जुटे लोगों ने सिपाही को पकड़ लिया। इस बीच मौके पर पुलिस भी पहुंच चुकी थी।
Read More : दिल देने वाले “साजन” ने ली सजनी की चौखट पर आखिरी हिचकी, देखें वीडियो…
Read More : BREAKING : रांची के दवा कारोबारी अश्विनि राजगड़िया ने किया सुसाइड अटेम्प्ट
Read More :सिपाही की पिस्टल से चली गोली, बची प्रेमिका!
Read More :जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के 2 सदस्यों को पुलिस ने दबोचा, भेजे गए जेल
Read More :पुलिस जागी थी वर्ना लुट जाता बैंक
Read More :19 सितंबर को होगी JPSC PT परीक्षा, गढ़वा डीसी ने तैयारी का लिया जायजा
Read More :सब्जी मंडी इलाके में ढही 4 मंजिला इमारत, रेस्क्यू किए गए 2 बच्चों ने तोड़ा दम












