spot_img
spot_img
spot_img

प्रेमिका ने मिलने से किया इनकार, फेसबुक लाइव आकर प्रेमी ने दे दी जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पटना : प्रेमिका ने मिलने से मना किया तो आशिक ने मौत को गले लगा लिया। मौत को गले लगाने से पहले उसने फेसबुक लाइव आकर लोगों को प्यार ना करने की नसीहत दी। उसने फेसबुक लाइव में कहा कि प्यार का चक्कर छोड़ कैरियर पर ध्यान दीजिए। इसके साथ ही उसने अपनी प्रेमिका से भी कहा- तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं रहती है। गर्म पानी के साथ पेट दर्द की दवा जरूर खाते रहना। मेरे जाने के बाद अपना घर जरूर बसा लेना। यह घटना बिहार की राजधानी पटना सिटी के बाल लीला गुरुद्वारा के पास बने एनआरआई गेस्ट हाउस में घटी। प्रेमी यूपी के शामली का रहने वाला है। उसकी पहचान सरदार परमजीत सिंह के रूप में हुई है। पिछले काफी दिनों से उसकी प्रेमिका उससे नाराज चल रही थी। वह बात नहीं कर रही थी। प्रेमिका की एक झलक पाने के लिए वह यूपी से पटना साहिब आ पहुंचा। उसे जानकारी मिली थी कि युवती पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंची है। वह सिमरन से पूरे दिन मिलने की कोशिश करता रहा। मगर प्रेमिका ने मिलने से साफ इनकार कर दिया। उसने किसी के हाथ मैसेज भेजो कि वह उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती। इससे परमजीत इतना आहत हुआ कि उसने गेस्ट हाउस में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more:Phone बार-बार कर रहा Hang तो अपनाएं ये 5 धांसू Tricks…

Read more:थर्मल पावर प्‍लांट में लिफ्ट का तार टूटा, 4 की दर्दनाक मौत

Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्‍नी का गला

Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…

Read more:डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…

Read more:घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार में IAS दंपत्ति की नई पोस्टिंग बनी चर्चा की वजह…

Bihar : 2016 बैच की IAS अधिकारी अलंकृता पांडेय...

बिहार में गैंगरे’प, गुप्तांग से निकली गो’ली, गिट्टी और…

Bihar : बिहार के बेगूसराय से मानवता को शर्मसार...