GIRIDIH : गिरिडीह के चतरो-महतोटांड़ मुख्य मार्ग पर सुनसान जगह पर मंगलवार की दोपहर दो बाइक सवार पांच अपराधियों ने किराना हॉलसेल व्यवसायी से पिस्टल के बल पर 3 लाख रुपये छीन लिये। व्यवसायी के सिर पर पिस्टल की बट से वार कर उसे जख्मी भी कर दिया। घटना की है। अपराधियों ने पीछा कर बाइक सवार व्यवसायी को पहले धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद छिनतई की घटना को अंजामा दिया।
Read More :Police ने पीछा कर Ambulance को पकड़ा, झांका तो रह गयी दंग
अपराधियों ने लगा रखा था मास्क
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित व्यवसायी से घटना की जानकारी ली। पुलिस निरीक्षक परमेश्वर लैयंगी ने बताया कि पीड़ित ने देवरी थाना में आवेदन दिया है। जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी व्यवसायी आकाश गुप्ता देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार गया था। यहां थोक दुकानदारों से सामान का पैसा वसूल कर वापस अपने घर बाइक से मिर्जागंज जा रहा था। पीड़ित व्यवसायी आकाश गुप्ता ने बताया कि सभी अपराधियों ने मास्क लगा रखा था। सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास थी।
Read More :BREAKING : वज्रपात की चपेट में आने से दो किशारों की मौत, 4 झुलसे












