Kohramlive : सोशल मीडिया की दुनिया में ट्रेंड्स बदलते देर नहीं लगती, और इन दिनों एक नया क्यूट ट्रेंड छाया हुआ है। ‘बेबी फिल्टर’ ट्रेंड। Ghibli स्टाइल के बाद अब लोग खुद की या अपनों की तस्वीरों को बच्चों जैसे मासूम और प्यारे रूप में बदल रहे हैं। इंस्टाग्राम रील्स, टिकटॉक और यूट्यूब शॉर्ट्स पर ऐसे वीडियो बाढ़ की तरह वायरल हो रहे हैं। लेकिन ये सब हो कैसे रहा है? इसका जवाब है, AI की दो ताकतवर टूल्स की मदद से। सबसे पहले आपको अपनी कोई अच्छी सी फोटो सेलेक्ट करनी है। इसके बाद ChatGPT पर जाकर फोटो अपलोड करें और एक प्रॉम्प्ट डालें जैसे, “Create a baby version of this person with similar face, hairstyle, skin tone and clothes. Keep the background same।” ChatGPT आपकी फोटो को AI की मदद से बेबी वर्जन में बदल देगा, बिलकुल वैसा ही चेहरा, हेयरस्टाइल, लेकिन बच्चों जैसी मासूमियत के साथ। अब बारी है अपने क्यूट बेबी अवतार को वीडियो में बदलने की। इसके लिए यूज़ करें Hedra नाम का AI प्लेटफॉर्म। वेबसाइट पर जायें और अपनी बेबी फोटो अपलोड करें।अब एक प्रॉम्प्ट लिखें, जैसे, “Dancing in a living room” “Talking like a baby on a phone” “Singing in a concert” Hedra आपके बेबी वर्जन को एनिमेट करके वीडियो बना देगा, वो भी आपकी पसंदीदा एक्टिविटी के साथ!चाहें तो किसी फिल्म का ऑडियो भी दे सकते हैं, और AI उस सीन को हूबहू आपके बेबी वर्जन में बदल देगा।
क्यों छा रहा है ये ट्रेंड
क्यूटनेस का ओवरलोड – लोग अपने दोस्तों, परिवार या खुद को बेबी के रूप में देख कर चौंक जाते हैं।
फनी कंटेंट – कॉमिक डायलॉग्स और एक्टिंग के साथ लोग रील्स और वीडियो बना रहे हैं।
AI का कमाल – सिर्फ 2 टूल्स से बिना किसी एडिटिंग स्किल के वायरल कंटेंट बनाना अब आसान हो गया है।










