spot_img

घर की छत पर लगवाएं सोलर पैनल, मिलेगी सरकारी सब्सिडी, जानिये कैसे करें आवेदन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : घर की छत पर लगवाएं सोलर पैनल। भारत सरकार द्वारा one sun one world one grid (osowog) परियोजना की शुरुआत की गई, जिसका लक्ष्य भारत में बड़े स्तर पर सोलर एनर्जी का प्रोडक्शन करना है। सरकार का उद्देश्य बिजली उत्पादन के स्तर पर देश को आत्मनिर्भर बनाना है। वहीं इस परियोजना के तहत सरकार ग्रिड के जरिए अफ्रीका के कई देशों में बिजली का निर्यात भी करेगी। इसके अलावा देश में सोलर एनर्जी को प्रमोट करने के लिए भारत सरकार अपने स्तर पर कई योजनाएं चला रही है। आज हम बात करने वाले हैं सोलर रूफटॉप योजना के बारे में। इसके तहत आप सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की सहायता से अपनी छत पर सोलर पैनल इंस्टॉल करवा सकते हैं।

इस योजना की शुरुआत भारत सरकार के नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय द्वारा की गई है। 3KW तक के सोलर रूफटॉप पैनल को इंस्टॉल करवाने पर आपको 40 प्रतिशत तक सब्सिडी सरकार द्वारा मिलेगी। वहीं 3KW के बाद 10KW तक 20 प्रतिशत सब्सिडी आपको केंद्र सरकार द्वारा दी जाएगी।

solar panels को लगाने में आपका जितना भी खर्चा आएगा। उसका भुगतान आप आसानी से 5 से 6 साल में अदा कर देंगे। उसके बाद आप 19 से 20 साल मुफ्त बिजली का लाभ उठाएंगे। इसके अलावा आप अपने कार्यालय और कारखानों की छत पर भी इस योजना की सहायता से सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए ऐसे करें आवेदन

  • सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन करने के लिए आपको Solarrooftop.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • अब आपको होम पेज पर Apply for solar rooftop के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • नए पेज पर आपको अपने राज्य के लिंक पर क्लिक करना है।
  • इसे करने के बाद आपकी स्क्रीन पर सोलर रूफ के  लिए आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आपको अपनी सभी जरूरी डिटेल्स वहां पर दर्ज करके सब्मिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रक्रिया को करने के बाद आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : अबोध बेटी और मां की लाशें मिली फांसी पर झूलती हालत में

इसे भी पढ़ें : थाना में पहली बार ऐसी वारदात… देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...