spot_img

16 अगस्त तक करा लें ये काम, नहीं तो महंगा पड़ सकता है सिलेंडर…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : घरेलू LPG गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने अभी तक अपने गैस कनेक्शन की e-KYC नहीं कराई है, तो 16 अगस्त 2026 से पहले यह काम जरूर पूरा कर लें। समय सीमा खत्म होने के बाद e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर भी कॉमर्शियल दर पर खरीदना पड़ सकता है। साथ ही सब्सिडी और घरेलू दरों का लाभ भी प्रभावित हो सकता है। तेल कंपनियों ने घरेलू LPG उपभोक्ताओं का सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। इसका मकसद फर्जी कनेक्शन रोकना और घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर लगाम लगाना है। एक गैस एजेंसी के संचालक के मुताबिक, पहले e-KYC की अंतिम तिथि 1 जुलाई 2026 थी, लेकिन बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं के सत्यापन बाकी रहने के कारण इसे बढ़ाकर 16 अगस्त 2026 कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यह अंतिम मौका है।

घर बैठे भी कर सकते हैं e-KYC

उपभोक्ता IndianOil ONE App डाउनलोड कर आधार सत्यापन और सेल्फी के जरिये घर बैठे e-KYC पूरी कर सकते हैं। जो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया नहीं कर पा रहे हैं, वे अपनी गैस एजेंसी जाकर भी e-KYC करा सकते हैं।

किन दस्तावेजों की होगी जरूरत?

आधार कार्ड

गैस कंज्यूमर नंबर

गैस कनेक्शन से जुड़ा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर

तेल कंपनियां लगातार ऐसे उपभोक्ताओं को SMS भेज रही हैं, जिनकी e-KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है। कंपनियों ने अपील की है कि अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि घरेलू दर पर गैस सिलेंडर और अन्य सुविधायें बिना किसी रुकावट के मिलती रहें।

इसे भी पढ़ें :

रेलवे में नौकरी का बड़ा मौका, 14 सितंबर तक करें आवेदन…

Kohramlive : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे...

एयरपोर्ट पर गो’लियां की गूं’ज से मच गया तहलका…

UP : वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट...

‘सदैव अटल’ पर उमड़ा सम्मान, याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी...

बेकाबू बस का कहर, एक के बाद एक 9 को रौं’द डाला…

Kohramlive : राजस्थान के झालावाड़ में बीती रात भीषण...

झारखंड में दो रोज बहुत भारी बारिश का अलर्ट… जानें कब

Ranchi : झारखंड में मानसून ने एक बार फिर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: