kohramlive desk : शादी के पहले हमारे समाज में लड़का-लड़की के विषय में परिवार के लोग बहुत तरह की जानकारियां हासिल करते हैं। आज के दौर में और भी कई बातों पर दोनों पक्ष के लोग ध्यान देते हैं। लड़का-लड़की भी आपसी बातचीत में एक दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। इसके साथ ही यह जरूरी है कि शादी से पहले लड़का-लड़की के मेडिकल फिटनेस की जांच हो। इससे कपल्स के बीच का रिश्ता मजबूत होने के साथ ही स्वस्थ भी बनता है। शादी से पहले सभी लोगों को अपने पार्टनर के ये 4 मेडिकल टेस्ट जरूर कराने चाहिए, ताकि आपको आने वाली नई जिंदगी में किसी भी तरह की समस्या का सामना ना करना पड़े।
इनफर्टिलिटी टेस्ट : पुरुषों के स्पर्म काउंट और महिलाओं की ओवरी हेल्थ के बारे में जानने के लिए इनफर्टिलिटी टेस्ट करवाना जरूरी होता है। बेबी प्लानिंग या फिर नॉर्मल सेक्सुअल लाइफ के लिए यह जरूरी होता है।
ब्लड ग्रुप कंपैटिबिलिटी टेस्ट : अगर आप भविष्य में फैमिली प्लानिंग करना चाहते हैं तो आपको यह टेस्ट करवाना चाहिए। यह जरूरी है कि आपका और आपके पार्टनर का आरएच फैक्टर एक जैसा हो। दोनों के ब्लड ग्रुप अनुकूल नहीं होते तो इससे प्रेग्नेंसी के दौरान परेशानी हो सकती है।
जेनेटिक बीमारियों से जुड़ा टेस्ट : शादी से पहले कपल्स को जेनेटिक टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। जेनेटिक बीमारियां एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में आसानी से जा सकती हैं। जेनेटिक बीमारियों में स्तन कैंसर, पेट का कैंसर, किडनी डिजीज और डायबिटीज शामिल हैं। इन बीमारियों का पता अगर पहले ही लग जाए तो इनका समय पर इलाज किया जा सकता है, परेशानी न हो।
सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज टेस्ट- आजकल के समय में शादी से पहले यौन संबंध बनाना काफी आम हो गया है। ऐसे में जरूरी है कि आप सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज का टेस्ट करवा लें। इन बीमारियों में एचआईवी, एड्स, गोनोरिया, हर्प्स, हेपेटाइटिस सी शामिल हैं। ये कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो असुरक्षित यौन संबंध की वजह से फैलती हैं।
Read More : बड़ी सुविधा! : बच्चे के जन्म लेने के साथ ही बन जाएगा आधार कार्ड
Read More : छात्रों के प्रदर्शन के बाद डीयू ने लिया फैसला, इस दिन से चलेंगी क्लास
Read More : पत्नी की कटी मुड़ी लेकर घूमता रहा शख्स, वीडियो वायरल
Read More : जमीन के लफड़े में हुई झोंटा-झोटी, कहीं न हो जाये बड़का बवाल, देखें वीडियो…
Read More : सूर्य की चमक और कृष्णा की माया में फंसे इंडीज खिलाड़ी, ऐसे गंवाई सीरीज
Read More : Badhaai Do का ट्रेलर रिलीज, पीटी टीचर और पुलिस ऑफिसर की अतरंगी लव स्टोरी
Read More : घर बैठे शामिल हो पूर्व सीएम सुशील मोदी के बेटे की शादी में, जानें कैसे…
Read More : स्पीच थेरेपी की सहायता से पढ़ाई करेंगे मूकबधिर बच्चे, होगा ये फायदा




