spot_img

छात्रों के प्रदर्शन के बाद डीयू ने लिया फैसला, इस दिन से चलेंगी क्‍लास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : दिल्ली विश्विद्यालय में 17 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस बात की घोषणा विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वह अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए भूख हड़ताल खत्म कर दें। गौरतलब है कि कक्षाएं न चलने से छात्र भूख हड़ताल पर हैं।

डीयू बंद, सड़क पर छात्र

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) को न खुलने के विरोध में मंगलवार को कुलपति कार्यालय के नजदीक एक छात्र ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। इससे प्रदर्शन स्थल पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस ने आनन-फानन में छात्र को रोका। जांच में पता चला कि छात्र ने पेट्रोल में पानी मिला रखा था। फिर भी, उसे हिंदूराव अस्पताल ले जाया गया और उसकी काउंसलिंग करवाई।

वहीं, विश्वविद्यालय बंद रखने के लिए डीयू के फैसले के खिलाफ बुधवार को छात्र संगठन स्टूडेंड फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ‘सड़क पे कक्षा’ लगाई। इसमें मिरिंडा हाउस की एक प्रोफेसर छात्रों की क्लास लेती नजर आईं।

इससे पहले दिल्ली आपदा प्रबंध प्राधिकरण (डीडीएमए) के निर्देश के बावजूद डीयू बंद रखने के विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले के खिलाफ मंगलवार छात्रों ने सुबह से ही प्रदर्शन शुरू कर दिया था। छात्रों ने कुलपति दफ्तर के सामने गुजर रहे छात्रा मार्ग पर चक्का जाम किया। हाथों में तख्तियां लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसमें बामदलों के छात्र संगठन एसएफआई, आम आदमी पार्टी की छात्र युवा संघर्ष समिति (सीवाईएसएस) समेत दूसरे छात्र संगठनों के छात्र शामिल थे।

Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली

Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्‍का-बक्‍का, जानें क्‍यों…

Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा

Read More :   “जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

Read More :  फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...