kohramlive desk : पोस्ट ऑफिस की ग्राम सुमंगल रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम (Gram Sumangal Rural Postal Life Insurance Scheme) एक एंडोमेंट स्कीम (endowment ) है। यह ग्रामीण लोगों को मनीबैक के साथ साथ इंश्योरेंस कवर भी देती है। इसकी खासियत यह है कि अगर कोई रोजाना सिर्फ 95 रुपये के हिसाब से इसमें इनवेस्ट करेगा तो स्कीम के अंत तक 20 साल में कुल 14 लाख रुपये पा सकता है।
इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
दो अवधियों के लिए स्कीम
पॉलिसी सुमंगल स्कीम दो अवधियों के लिए है। इनमें 15 साल और 20 साल शामिल हैं। इस पॉलिसी के लिए न्यूनतम उम्र 19 साल होनी चाहिए। अधिकतम 45 साल। व्यक्ति 15 साल की अवधि के लिए इस स्कीम को ले सकता है। 20 साल के लिए यह पॉलिसी अधिकतम 40 वर्षीय व्यक्ति ही ले सकता है।
इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव
15 साल की पॉलिसी में मनी बैक
15 साल की पॉलिसी में 6 साल, 9 साल और 12 साल पूरे होने पर 20-20 परसेंट मनी बैक मिलता है। मैच्योरिटी पर बोनस सहित बाकी 40 परसेंट पैसा दिया जाएगा। इसी तरह 20 साल की पॉलिसी में 8 साल, 12 साल और 16 साल की अवधि पर 20-20 परसेंट पैसा मिलता है। बाकी 40 परसेंट पैसा बोनस के साथ मैच्योरिटी पर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :J&K के शोपियां व पुलवामा में सुरक्षाबलों ने 7 आतंकियों को किया ढेर
इस प्रकार मिलेंगे 14 लाख रुपये
पॉलिसी में 8वें, 12वें और 16वें साल में 20-20 परसेंट के हिसाब से 1.4-1.4 लाख रुपये का भुगतान किया जाएगा। आखिर में 20वें साल में 2.8 लाख रुपये सम अश्योर्ड के रूप में भी मिलेंगे। जब प्रति हजार सालाना बोनस 48 रुपये है, 7 लाख रुपये के सम एश्योर्ड पर वार्षिक बोनस हुआ 33600 रुपये। यानी पूरी पॉलिसी की अवधि यानी 20 सालों में बोनस हुआ 6.72 लाख रुपये। 20 सालों में कुल 13.72 लाख रुपये का फायदा होगा। इसमें से बतौर मनी बैक 4.2 लाख रुपये पहले ही मिलेंगे और मैच्योरिटी पर एक साथ 9.52 लाख रुपये दिए जाएंगे।














