kohramlive desk : अपने छत पर सोलर पैनल लगाने के कई लाभ मिल सकते हैं। इसके साथ फ्री में बिजली भी मिलेगी। सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार भी सहयोग कर रही है। बता दें कि सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना (Solar Rooftop Yojana) देश में सोलर रूफटॉप को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की तरफ से चलाई जा रही है। इस योजना से केंद्र सरकार देश में अक्षय उर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करती है। केंद्र सरकार इसके लिए उपभोक्तओं को सोलर रूफटॉप इंस्टॉलेशन पर सब्सिडी देती है। अधिक जानकारी के लिए mnre.gov.in विजिट कर सकते हैं। सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आप टोल फ्री नंबर-1800-180-3333 पर जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा सोलर रूफ टॉप इंस्टालेशन के लिए पैनल में शामिल प्रमाणित एजेंसियों की राज्यवार सूची आधिकारिक वेबसाइट पर भी देख सकते हैं।
20 साल तक मुफ्त मिलेगी बिजली
अपने घर की छत पर सोलर रूफटॉप लगा कर आप बिजली पर होने वाले खर्च को 30 से 50 प्रतिशत तक काम कर सकते हैं। सोलर रूफटॉप से 25 साल तक बिजली मिलेगी और इस सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में 5-6 वर्षों में खर्च का भुगतान हो जाएगा। इसके बाद आपको अगले 19-20 वर्षों तक सोलर से बिजली का फ्री में फायदा मिलेगा।
सोलर लगाने के लिए चाहिए इतनी जगह
सोलर पैनल लगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं पड़ती है। एक किलोवाट सौर उर्जा के लिए 10 वर्गमीटर जगह की जरूरत होती है। केंद्र सरकार की तरफ से 3 केवी तक के सोलर रूफटॉप प्लांट पर 40 प्रतिशत की सब्सिडी और तीन केवी के बाद 10 केवी तक 20 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाती है। सोलर पैनल से बिजली प्रदूषण को कम करने के साथ ही पैसा भी बचता है। ग्रुप हाउसिंग में सोलर पैनल लगाने से बिजली पर होने वाले खर्च को 30 प्रतिशत से 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है।
इस प्रकार करें ऑनलाइन आवेदन
– ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले solarrooftop.gov.in पर जाएं।
– अब होम पेज पर ‘सौर छत’ के लिए आवेदन पर क्लिक करें।
– इसके बाद खुले पेज पर आपको अपने राज्य की लिंक पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने सोलर रूफ आवेदन का पेज खुल जाएगा।
– इसमें सभी आवेदन भरकर आवेदन को सब्मिट कर दें।
– इस तरह से आप सोलर रूफटॉप योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को हटाने का आदेश जारी, देखें लेटर
इसे भी पढ़ें : दिसंबर में दो दिन काम नहीं करेंगे बैंककर्मी, जान लें तारीख
इसे भी पढ़ें : सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति हो तो कोई भी काम असंभव नहीं : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें : भारत का सीरीज पर कब्जा, चौथे फिरकी पर ऐसे नाचे कीवी
इसे भी पढ़ें : …और चलती स्कॉर्पियो बन गया आग का गोला
इसे भी पढ़ें : घर के बाहर ही कार के अंदर मिली डोजर ऑपरेटर की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : पोस्टरबाजी के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर
इसे भी पढ़ें : RTI नहीं करती तो बर्बाद हो जाता…
इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में OMICRON VARIANTS की दस्तक
इसे भी पढ़ें : बुलेट सवार बदमाशों ने BDC के पति को गोलियों से भुना…
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों की फायरिंग में 13 मरे, भड़की हिंसा, एक जवान ने भी तोड़ा दम








