Ranchi(Bhavna Thakur) : सिमडेगा में बिजली ऑफिस में पदस्थापित एक इंजीनियर द्वारा अपनी पत्नी के नाम पर बिजली कर्मियों को LIC करवाने को बेवश और मजबूर किया जा रहा हैं, ऐसा नहीं करने वाले कर्मियों को तरह-तरह से टार्चर किया जा रहा है। वहीं, गुमला और सिमडेगा में मनमानी तरीके से नये लोगों की बहाली की जा रही है, वहीं पुराने लोगों को सैलरी काटकर केवल 22 दिनों की तनख्वाह दी जा रही है। यह इल्जाम झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने लगाया है। इस मसले पर उन्होंने विद्युत आपूर्ति क्षेत्र के महाप्रबंधक मनमोहन कुमार को एक मांग पत्र दिया है। महाप्रबंधक ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि इस मामले की जांच करा तुरंत कार्रवाई की जायेगी। सुनें क्या बोले अजय राय…







