Kohramlive : प्राचीन काल से ही दादी-नानी के नुस्खों में बेसन का खास स्थान रहा है। इसे सौंदर्य का सरल और प्रभावी उपाय माना जाता है। बेसन में मौजूद ज़िंक, आयरन, मैग्नीशियम, पोटेशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार बनाते हैं। आइए जानते हैं बेसन के इन खास फेस पैक्स के बारे में, जो आपकी त्वचा को निखारने में मदद करेंगे:
बेसन और हल्दी का फेस पैक
इससे चेहरे पर चमक आती है और डल स्किन ब्राइट हो जाती है।
ऐसे बनायें
- 2 चम्मच बेसन
- ½ चम्मच हल्दी
- 2 चम्मच गुलाब जल
इन सभी सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें और 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
बेसन, दही और शहद का फेस पैक (ड्राई स्किन के लिए)
ड्राई स्किन को हाइड्रेट और पोषित करने के लिए यह बेहतरीन उपाय है।
ऐसे बनायें
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
- 1 चम्मच शहद
इन सबको मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। हल्के गीले हाथों से स्क्रब करते हुए इसे धो लें।
बेसन और नींबू का फेस पैक (ऑयली स्किन के लिये)
यह फेस पैक आपकी त्वचा से अतिरिक्त तेल को हटाकर मुंहासों से बचाव करता है।
ऐसे बनायें
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच गुलाब जल
इन्हें मिलाकर पेस्ट तैयार करें और 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। सूखने पर ठंडे पानी से धो लें।












