kohramlive desk : SSC GD Constables के 25,272 पदों पर बहाली होगी। नोफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें पुरुष कांस्टेबल के लिए 22424 और महिला कांस्टेबल की 2847 वैकेंसी है। अभ्यर्थी SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फीस दो सितंबर और चालान के माध्यम से फीस सात सितंबर तक जमा की जा सकेगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।
READ MORE: सरकारी जॉब की कर रहे तैयारी, तो यहां निकली बंपर वैकेंसी
सीआईएसएफ और एनआईए में रिक्ति नहीं
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2021 के जरिए दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) और असम राइफल्स में जीडी कांस्टेबल पदों पर भर्तियां होती हैं। इस बार सीआरपीएफ और एनआईए में कोई वैकेंसी नहीं है। SSC के अधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार भर्ती का नोटिफिकेशन 25 मार्च को जारी होना था। आवेदन की संभावित अंतिम तिथि 10 मई थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसमें करीब दो महीने की देरी हुई।
कहां कितनी वैकेंसी
बीएसएफ- 7545, सीआईएसएफ- 8464 एसएसबी-3806, आईटीबीपी-1431, एआर- 3785, एसएसएफ-240
READ MORE: POLICE विभाग में निकली बंपर VACANCY, बिना फिजिकल टेस्ट के होगी भर्ती
आयुसीमा और वेतनमान
अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 23 साल होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में एससी/एसटी को पांच साल, ओबीसी को तीन साल और एक्स सर्विसमैन को तीन साल की छूट मिलेगी। वेतनमान 21,700 से 69100 है।
READ MORE: डिफेंस मिनिस्ट्री में होगी बहाली, जानें कब तक करना है आवेदन






