Kohramlive : अपने परिवार के साथ महाकुंभ गये भारत के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि उनके छोटे बेटे जीत अडानी की शादी इसी साल 7 फरवरी को उनकी मंगेतर दिवा जैमिन शाह के साथ होगी। गौतम अडानी ने मीडिया से कहा कि उनके परिवार का काम करने का तरीका आम लोगों की तरह ही है। उन्होंने कहा, उनकी कार्यशैली एक सामान्य व्यक्ति की तरह है। जीत यहां त्रिवेणी संगम पर मां गंगा का आशीर्वाद लेने आया था। उसकी शादी पारंपरिक और बेहद सादगीपूर्ण तरीके से परिवार के बीच होगी। मौके पर अडानी परिवार के साथ उनकी पत्नी प्रीति अडानी और उनके बेटे करण अडानी और जीत अडानी भी मौजूद थे।
अडानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी ने यह स्पष्ट किया कि यह शादी भव्यता और दिखावे से दूर, पारिवारिक माहौल में होगी। उन्होंने कहा शादी पूरी तरह से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न होगी। अडानी परिवार ने यह भी संकेत दिया कि शादी में सिर्फ परिवार के करीबी सदस्य और मित्र ही शामिल होंगे। गौतम अडानी ने अपने परिवार के साथ महाकुंभ में मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उनका कहना था कि जीत अडानी के लिये यह मौका खास है, क्योंकि उन्होंने अपनी शादी से पहले मां गंगा के पवित्र संगम पर पूजा-अर्चना की।
कौन हैं दिवा शाह?
जीत अडानी की मंगेतर दिवा जैमिन शाह एक प्रतिष्ठित बिजनेस फैमली से ताल्लुकात रखती हैं। हालांकि, अडानी परिवार ने उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की, वैसे मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिवा शाह काफी पढ़ी लिखी हैं। अडानी परिवार की होने वाली बहू फाइनेंस की अच्छी जानकार हैं, वहीं अपने पिता की बिजनेस में मदद करती हैं। उनके पास करोड़ो की दौलत है और वह लग्जरी लाइफ जीती हैं।
#WATCH | Prayagraj, Uttar Pradesh | On his son Jeet Adani’s marriage, Adani Group chairman, Gautam Adani says, “Jeet’s marriage is on 7th February. Our activities are like common people. His marriage will be very simple and with full traditional ways…” pic.twitter.com/CebEZ4q14i
— ANI (@ANI) January 21, 2025
इसे भी पढ़ें :हीरो का ह’मलावर बांग्लादेशी, चौंकाने वाला खुलासा…
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी
इसे भी पढ़ें :मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आया जोरों का गुस्सा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :राजधानी में मिले पांच लाख के नकली नोट, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो














