spot_img
spot_img
spot_img

कभी पूर्व CM से चुनाव हारने वाले गौरव भाजपा में गये

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कभी जमशेदपुर में भाजपा नेता रघुवर दास के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले कांगेसी गौरव वल्लभ ने इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गये। वे साल 2019 में जमशेदपुर पूर्वी सीट पर तत्कालीन CM रघुवर दास के खिलाफ चुनाव नहीं जीत सके थे। गौरव वल्लभ ने दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे और भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा में आने के बाद गौरव वल्लभ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, मैं खुद को असहज महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि वे सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकते, वहीं देश के वेल्थ क्रिएटर्स को गाली दे सकते हैं। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में वल्लभ ने लिखा, ‘नमस्कार! भावुक हूं। मन व्यथित है। काफी कुछ कहना चाहता हूं। लिखना चाहता हूं। बताना चाहता हूं, लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं, जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे। फिर भी मैं आज अपनी बातों को आपके समक्ष रख रहा हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि सच को छिपाना भी अपराध है और मैं अपराध का भागी नहीं बनना चाहता। पत्र में विस्तार से बहुत सारी बातों का जिक्र किया गया है। साथ ही आज बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और RJD के नेता एवं पूर्व लोकसभा उम्मीदवार उपेंद्र प्रसाद ने भी BJP का दामन थाम लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ममता बनर्जी को तगड़ा झटका… जानें

West Bengal : पश्चिम बंगाल की राजनीति में उथल-पुथल...

मुखिया पर चली गो’ली, पोड़ैयाहाट में बवाल, बाजार बंद…

Godda : गोड्डा के पोड़ैयाहाट में अज्ञात बदमाशों ने...

RSS कार्यालय के हमलावरों ने वीडियो बनाकर भेजा था विदेश!

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

परिमल नाथवानी की जीत पर भाजपा में जश्न, डॉ. प्रदीप वर्मा बोले…

Ranchi : झारखंड राज्यसभा चुनाव में NDA समर्थित निर्दलीय...