spot_img
spot_img
spot_img

इस नंबर पर मिस्ड कॉल देते ही बुक हो जाएगी गैस, घर पहुंचेगा सिलिंडर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : अब इंडियन आयल की इंडेन गैस की बुकिंग सिर्फ एक मिस्‍ड कॉल पर हो जाएगी। इसके लिए आपको ऑफिस के चक्‍कर नहीं लगाने होंगे। ग्राहक अब एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं। इंडियन ऑयल के जारी आधिकारिक बयान के अनुसार उसके एलपीजी ग्राहक सिलेंडर भराने को लेकर देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल इस नंबर 8454955555 पर कर बुकिंग करा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : जवान ने घर आने का किया वादा… भाई करते रहे इंतजार, गांव पहुंचा शव

इस सुविधा से ग्राहकों को बुकिंग के लिये कॉल करने में जो समय लगता था, उसकी तो बचत होगी ही। साथ ही ग्राहकों को कॉल के लिए कोई शुल्क भी नहीं लगेगा, जबकि मौजूदा आईवीआरएस कॉल व्यवस्था में कॉल की सामान्य दरें लगती है।

इसे भी पढ़ें : पलामू में ट्रिपल मर्डर, …और आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व नक्‍सली और उसकी पत्‍नी को उतारा मौत के घाट

इस सुविधा से वैसे लोगों और बुजुर्गों को राहत मिलेगी जो आईवीआरएस प्रणाली में स्वंय को सहज नहीं पाते। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने भुवनेश्वर में आयोजित एक कार्यक्रम में ‘मिस्ड कॉल’ सुविधा की शुरुआत की।

उन्होंने इस मौके पर दूसरे चरण के वैश्विक स्तर के प्रीमियम ग्रेड के पेट्रोल (ऑक्टेन 100) को भी पेश किया। इंडियन ऑयल इसकी बिक्री एक्सपी- 100 ब्रांड के तहत करेगी। इस मौके पर प्रधान ने कहा कि गैस एजेंसियां और वितरक यह सुनिश्चित करें कि एलपीजी की डिलिवरी एक दिन से लेकर कुछ घंटों में हो।

इसे भी पढ़ें : अपने कटे बाल की कीमत जानते हैं आप ? जानकर हो जाएंगे हैरान 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...